यश जौहर: आर्थिक तंगी से जूझा धर्मा प्रोडक्शन तो बेटे करण ने संभाली थी कमान, इस फिल्म ने रचा इतिहास
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। लाइट, कैमरा और एक्शन... इन तीन शब्दों के पीछे जो मेहनत होती है, उसका फल भारत में हर फ्राइडे को मिलता है। बॉलीवुड की फिल्में इसी दिन रिलीज होती हैं। एक लेखक फिल्म की कहानी रचता है और एक डायरेक्टर उसे बनाने का काम करता है। लेकिन, इन सबके लिए चाहिए होता है पैसा, जो आता है प्रोड्यूसर से। आज हम एक ऐसी ही प्रोड्यूसर के बारे में बताएंगे, जिनकी फिल्में हिंदी सिनेमा के इतिहास में अमर हो गई।