नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी के साथ काम करने पर बोले अक्षय ओबेरॉय, 'हर दिन था मास्टरक्लास'
मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में जब किसी अभिनेता को बड़े फिल्मकारों और कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलता है, तो वह अनुभव उनके करियर को बदलने वाला साबित होता है। इस कड़ी में अभिनेता अक्षय ओबेरॉय को नीरज पांडे-रितेश शाह के निर्देशन और एक्टर मनोज बाजपेयी के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिला, जो उनके लिए सीखने और प्रेरणा लेने वाली यात्रा बन गई। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अनुभवों को साझा किया।