एनपीसीआईएल-केकेएनपीपी भर्ती अलर्ट: 255 स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, अंतिम तिथि 4 अगस्त

IANS | August 1, 2026 6:59 PM

चेन्नई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाला है। दरअसल, तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में स्थित देश का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) का कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट (केकेएनपीपी) ने श्रेणी-॥ के तहत स्टाइपेंडरी ट्रेनी/टेक्नीशियन (एसटी/टीएन) के कुल 255 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए थे।

आंध्र प्रदेश की इस यूनिवर्सिटी में 236 स्टाफ नर्स पदों पर निकली भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 1, 2026 6:07 PM

अमरावती, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एसवीआईएमएस), तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम, तिरुपति ने स्टाफ नर्स के खाली 236 पदों पर नियुक्ति के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें 24 बैकलॉग और 212 रेगुलर पद शामिल हैं।

आरसीएफएल भर्ती 2026 : मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, 8 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

IANS | August 1, 2026 5:35 PM

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफएल) ने विभिन्न विषयों के आधार पर प्रबंधन प्रशिक्षार्थी (मैनेजमेंट ट्रेनी) के कुल 94 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईबीपीएस में कस्टमर सर्विस एसोसिएट के 11,403 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, 21 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 1, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (सीएसए) के तौर पर कर्मचारियों की भर्ती और चयन के लिए कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (सीआरपी सीएसए XVI) के तहत देशभर में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 11,403 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एआई, जेन जेड और कंपिटेंसी-बेस्ड एजुकेशन के दौर में बदल रही मेडिकल की पढ़ाई, छात्रों को ज्ञान के साथ क्लिनिकल स्किल्स भी विकसित करनी चाहिए: विशेषज्ञ

IANS | August 1, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। देश में मेडिकल शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, आधुनिक और मरीज-केंद्रित बनाने की दिशा में एम्स (एआईआईएमएस) नई दिल्ली में आयोजित एनाटएड समिट 2026 में विशेषज्ञों ने बड़ा संदेश दिया। सम्मेलन में इस बात पर जोर दिया गया कि भविष्य के डॉक्टरों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें क्लिनिकल स्किल्स, संवाद क्षमता, नैतिक मूल्यों और आजीवन सीखने की सोच भी विकसित करनी होगी। साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और जनरेशन जेड की बदलती जरूरतों के अनुरूप मेडिकल शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता पर भी विशेष चर्चा हुई।

यूपीएससी भर्ती 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 40 पदों पर आवेदन जारी, 14 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | August 1, 2026 2:24 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में चिकित्सा अधिकारी (मेडिकल ऑफिसर) सहित कुल 40 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईएचएमसीएल में 30 सिस्टम इंजीनियर पदों पर भर्ती का न चूकें मौका, अंतिम तिथि 2 अगस्त

IANS | July 31, 2026 8:18 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के हाथ से एक सुनहरा मौका निकलने वाले हैं। दरअसल, इंडियन हाईवेज मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (आईएचएमसीएल) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत सिस्टम्स इंजीनियर (आईटीएस) के रिक्त कुल 30 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की थी।

एनआईडी में फैकल्टी समेत 22 पदों पर भर्ती के लिए 2 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 31, 2026 8:09 PM

अमरावती, 31 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए यह सुनहरा अवसर है। दरअसल, एनआईडी-आंध्र प्रदेश ने फैकल्टी सहित विभिन्न 22 खाली पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके मांगे हैं।

आईसीईआरटी में 133 साइंटिस्ट पदों पर नौकरी का मौका, 17 अगस्त तक भरें फॉर्म

IANS | July 31, 2026 7:33 PM

नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम, जिसे सीईआरटी-इन या आईसीईआरटी के नाम से भी जाना जाता है, ने विभिन्न विषयों के आधार पर वैज्ञानिक- ‘बी’ के कुल 133 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आईआरईएल में मैनेजर सहित 73 पदों पर भर्ती का अवसर, 10 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 31, 2026 6:13 PM

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। भारत सरकार का एक सार्वजनिक उपक्रम आईआरईएल (इंडिया) लिमिटेड ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स, यूनिट्स और कार्यालयों के लिए 73 नियमित तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती हेतु योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।