राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एयरफोर्स बाल भारती स्कूल का किया दौरा, छात्रों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

IANS | July 29, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ विशेष संवाद किया और उन्हें शिक्षा, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रपति का यह दौरा स्कूल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और यादगार अवसर माना जा रहा है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में मैनेजर समेत 30 पदों पर 12 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 29, 2026 5:40 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने प्रबंधक (मैनेजर) सहित विभिन्न 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

पंजाब नेशनल बैंक में 545 एलबीओ पदों पर आवेदन जारी, युवाओं के पास 9 अगस्त तक मौका

IANS | July 29, 2026 5:39 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने विभिन्न राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) के कुल 545 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर नौकरी का अवसर, 13 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | July 29, 2026 5:02 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, एम्स ने नई दिल्ली और अन्य एम्स में 'नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉर्सेट)-11' के तहत नर्सिंग ऑफिसर के कुल 2,218 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर नियुक्ति संबंधित संस्थानों में उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर की जाएगी।

एएआई भर्ती अलर्ट: मैनेजर समेत 389 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से

IANS | July 29, 2026 3:45 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरसअल, एएआई ने मैनेजर समेत कुल 389 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इसरो-आईसीआरबी भर्ती 2026: असिस्टेंट सहित 244 पदों पर वैकेंसी, 16 अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 29, 2026 2:45 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक विशेष विभाग, इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने इसरो के विभिन्न क्षेत्र/जोन से संबंधित केंद्रों, अंतरिक्ष विभाग (डीओएस) ब्रांच सचिवालय और डीओएस स्वायत्त निकायों में असिस्टेंट सहित विभिन्न 244 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

इसरो भर्ती 2026: साइंटिस्ट/इंजीनियर के 92 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स न चूकें मौका

IANS | July 29, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का एक विशेष विभाग इसरो केंद्रीकृत भर्ती बोर्ड (आईसीआरबी) ने अपने संबंधित सेंटर्स/यूनिट्स और ऑटोनॉमस बॉडीज में साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी' (ग्रुप 'ए' गजेटेड पोस्ट) और साइंटिस्ट/इंजीनियर 'एससी' (नॉन-गजेटेड पोस्ट) के कुल 92 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हुनर से बदली हजारों युवाओं की तकदीर, गुजरात स्किल डेवलपमेंट मिशन का 90 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड

IANS | July 28, 2026 4:29 PM

गांधीनगर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का माध्यम बन रहे हैं। आधुनिक तकनीकों पर आधारित प्रशिक्षण, उद्योगों से सीधा जुड़ाव और बेहतर प्लेसमेंट व्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। गुजरात स्किल डेवलपमेंट मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं ने राज्य में स्किल आधारित रोजगार को नई दिशा दी है।

जेजीयू के 15वें दीक्षांत समारोह का सफल आयोजन, शैक्षणिक उत्कृष्टता और वैश्विक नेतृत्व का मनाया गया उत्सव

IANS | July 28, 2026 1:02 PM

सोनीपत, 28 जुलाई (आईएएनएस)। ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने 25-26 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय 15वें दीक्षांत समारोह का सफलतापूर्वक समापन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों के 5,604 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।

सदन की कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित, लोकसभा स्पीकर बोले- परीक्षा बिल पर बहस का समय 6 घंटे बढ़ाया जा सकता है

IANS | July 27, 2026 2:56 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के सदस्यों की लगातार नारेबाजी के कारण सोमवार को सदन की कार्यवाही में बाधा पड़ी। यह सब तब हुआ जब सरकार 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर विस्तृत चर्चा की अपील कर रही थी। इसके बाद सदन को शाम 5 बजे तक स्थगित कर दिया गया।