एनटीपीसी लिमिटेड भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट ऑफिसर के 20 पदों पर आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि

IANS | May 8, 2026 6:59 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। एनटीपीसी लिमिटेड ने असिस्टेंट ऑफिसर (पर्यावरण प्रबंधन) के कुल 20 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों में यूआर के 8, ईडब्ल्यूएस के 2, ओबीसी के 5, एससी के 3 और एसटी के 2 पद शामिल हैं।

डीआईसी भर्ती 2026: असिस्टेंट मैनेजर पदों पर आवेदन जारी, 21 मई अंतिम तिथि

IANS | May 8, 2026 6:25 PM

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (डीआईसी) ने संविदा/समेकित आधार पर परियोजना 'इंडियाएआई' के तहत असिस्टेंट मैनेजर (एचआर) के कुल 2 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित: 86.83 प्रतिशत स्टूडेंट्ल उत्तीर्ण, टॉप 10 में 131 छात्रों ने बनाई जगह

IANS | May 8, 2026 5:07 PM

कोलकाता, 8 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं (माध्यमिक) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से जारी नतीजों के मुताबिक, इस वर्ष कुल 86.83 प्रतिशत छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

मणिपुर 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपना परिणाम

IANS | May 8, 2026 4:20 PM

इंफाल, 8 मई (आईएएनएस)। मणिपुर 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मणिपुर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीईएसएम) ने शुक्रवार को हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एचएसएलसी) 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 92.09 प्रतिशत छात्र पास, 94.96 फीसदी के साथ लड़कियां फिर आगे

IANS | May 8, 2026 3:35 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने शुक्रवार को सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएएसी) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस वर्ष 92.09 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है, जिनमें से कुल 179 छात्रों ने पूरे 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। ऐसे में महाराष्ट्र एसएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जो स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या डिजीलॉकर ऐप पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

त्रिपुरा 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर तुरंत देखें परिणाम

IANS | May 8, 2026 2:47 PM

अगरतला, 8 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (टीबीएसई) की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। टीबीएसई ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं (माध्यमिक) और कक्षा 12वीं (उच्च माध्यमिक) बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो छात्र-छात्राएं मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित हुए थे और परिणाम जारी होने की बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

तमिलनाडु 12वीं बोर्ड परिणाम घोषित, 95.20 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, लड़कियां ने फिर मारी बाजी

IANS | May 8, 2026 2:01 PM

चेन्नई, 8 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (टीएनडीजीई) ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने संयुक्त रूप से तीनों स्ट्रीम-साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। ऐसे में इस वर्ष 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं में जो छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे और रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर ऐप पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

स्कूल छात्रों के लिए भारत का पहला प्री-लॉ समर प्रोग्राम लॉन्च, जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल की नई पहल

IANS | May 8, 2026 1:58 PM

सोनीपत, 8 मई (आईएएनएस)। जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल (जेजीएलएस), ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ‘प्री-लॉ मूटिंग और एडवोकेसी में ईमानदार ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह अपने तरह का भारत का पहला रेजिडेंशियल समर प्रोग्राम है।

जेजीयू डेटा साइंस काउंसिल ऑफ अमेरिका से मान्यता प्राप्त करने वाला भारत का पहला संस्थान बना

IANS | May 8, 2026 12:59 PM

सोनीपत, 8 मई (आईएएनएस) ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) भारत का पहला प्रतिष्ठित संस्थान बन गया है जिसे डेटा साइंस काउंसिल ऑफ अमेरिका (डीएएससीए) द्वारा मान्यता प्राप्त हुई है। डीएएससीए एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त मानक और प्रत्यायन निकाय है जो डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स के शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए उद्योग-अनुरूप मानदंड स्थापित करता है। यह मान्यता जेजीयू को उच्च शिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र, यानी शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस के एकीकरण में अग्रणी स्थान पर मजबूती से स्थापित करती है।

सरकारी जॉब अलर्ट: असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर सहित 40 पदों पर भर्ती शुरू, 21 मई तक आवेदन का मौका

IANS | May 7, 2026 9:21 PM

तिरुवनंतपुरम, 7 मई (आईएएनएस)। सेंटर फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (सीएमडी) ने केरल सरकार के औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से संविदा के आधार पर एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके असिस्टेंट ड्रग इंस्पेक्टर (एडीआई) सहित कुल 40 पदों पर भर्ती के लिए योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।