यूपीएससी भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 48 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सब कुछ

यूपीएससी भर्ती 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 48 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सबकुछ

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने चयन द्वारा भर्ती के तहत विभिन्न विभागों में योग्य उम्मीदवारों की कुल 48 पदों पर नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

यूपीएससी की ओर से जारी 48 रिक्तियों में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि और किसान कल्याण विभाग के अंतर्गत 'सॉइल एंड लैंड यूज सर्वे ऑफ इंडिया' में असिस्टेंट सॉइल केमिस्ट के 2, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) में प्रॉसिक्यूटर का 1, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (क्लिनिकल हेमेटोलॉजी) का 9, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (एंडोक्रिनोलॉजी) के 10 पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (नियोनेटोलॉजी) के 13, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (न्यूक्लियर मेडिसिन) के 3, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (पल्मोनरी मेडिसिन) के 3, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी) का 1, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्पेशलिस्ट ग्रेड III असिस्टेंट प्रोफेसर (सर्जिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी) का 1, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत, नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बॉर्न डिसीज कंट्रोल (एनसीवीबीडीसी), नई दिल्ली में डिप्टी असिस्टेंट डायरेक्टर (कीट विज्ञान) के 2, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बॉर्न डिजीज कंट्रोल (एनसीवीबीडीसी), नई दिल्ली में एंटोमोलॉजिस्ट (सीसीसीओ) का 1, गृह मंत्रालय के अंतर्गत फोरेंसिक साइंस सर्विसेज निदेशालय की सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर (टॉक्सिकोलॉजी) का 1 और विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग में अधीक्षक (कानूनी) का 1 पद शामिल है।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और क्षेत्र के अनुसार ग्रेजुएशन या मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास सभी पोस्ट के लिए प्रसांगिक क्षेत्र में निर्धारित 1 से 3 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 30 से 43 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर किया जाएगा। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। हालांकि, किसी भी श्रेणी के आवेदन की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन भर्ती परीक्षा (आरटी) या संयुक्त भर्ती परीक्षा (सीआरटी), पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार, 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के तहत, पे लेवल 7 से 11 के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (पुरुष) के लिए 25 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और सभी श्रेणी से आने वाले महिला अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी