राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सोच अच्छी, लेकिन जमीनी अमल अभी बहुत धीमा : सुकृति सूरी

IANS | July 18, 2026 10:37 PM

जम्मू, 18 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को समावेशी शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए दृष्टिबाधित छात्रा सुकृति सूरी ने कहा कि नीति की सोच और उद्देश्य सकारात्मक हैं, लेकिन इसका प्रभाव तभी दिखाई देगा, जब इसे जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने दिव्यांग छात्रों के लिए सुलभ शिक्षण संसाधनों, सहायक तकनीकों, प्रशिक्षित शिक्षकों, निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और मजबूत शिकायत निवारण तंत्र की आवश्यकता पर जोर दिया।

देशभर के छात्रों ने नीट में दिखाई प्रतिभा, बिहार में तीन भाई-बहनों ने एकसाथ पास की परीक्षा

IANS | July 17, 2026 10:31 PM

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। नीट-यूजी के परिणाम आने के बाद देशभर से प्रतिभाशाली छात्रों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। बिहार के सहरसा जिले के तुलसियाही गांव में एक साधारण परिवार के तीन भाई-बहनों ने एक साथ नीट पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं, झारखंड के गढ़वा जिले के ज्ञानेंद्र गर्व ने 676 अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

महंगी कोचिंग नहीं, सेल्फ स्टडी से नीट में चमकी शामली की द्राक्षा, डॉक्टर बनने का सपना होगा साकार

IANS | July 17, 2026 9:39 PM

शामली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की एक छात्रा ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता हासिल कर प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।

नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल टॉपर

IANS | July 16, 2026 11:05 PM

नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा में 715 अंक के साथ पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से देश में शीर्ष स्थान पर रहे।

तकनीकी संस्थानों को नवाचार और समाज की चुनौतियों के समाधान का केंद्र बनना होगा : राज्यपाल संतोष गंगवार

IANS | July 15, 2026 2:22 PM

रांची, 15 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तकनीकी संस्थानों से शिक्षा के पारंपरिक दायरे से आगे बढ़कर नवाचार, अनुसंधान, स्टार्टअप और समाज की वास्तविक चुनौतियों के समाधान विकसित करने में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का लक्ष्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ऐसे युवा तैयार करना भी होना चाहिए जो रोजगार के अवसर सृजित करें।

सिंगापुर कोर्ट ने बायजू रवींद्रन की अपील खारिज नहीं की, सिर्फ स्टे याचिका ठुकराई: कंपनी

IANS | July 14, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। एडटेक कंपनी बायजूज ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि संस्थापक बायजू रवींद्रन की सिंगापुर अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज होने संबंधी मीडिया रिपोर्टें भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। कंपनी ने कहा कि सिविल अवमानना के फैसले के खिलाफ रवींद्रन की मुख्य अपील अभी भी सिंगापुर कोर्ट ऑफ अपील में लंबित है।

आईआईटी-धनबाद में 27 जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट पदों पर नौकरी के अवसर, छह अगस्त तक करें आवेदन

IANS | July 13, 2026 7:26 PM

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। देश के किसी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स), धनबाद ने जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के विभिन्न 27 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! कर्नाटक हाईकोर्ट में 98 पदों पर भर्ती को 31 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | July 13, 2026 5:11 PM

बेंगलुरु, 13 जुलाई (आईएएनएस)। हाईकोर्ट में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, कर्नाटक हाईकोर्ट ने सीधी भर्ती के तहत ग्रुप-डी के विभिन्न 98 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर आवेदन जारी, 31 जुलाई अंतिम तिथि

IANS | July 13, 2026 4:42 PM

इम्फाल, 13 जुलाई (आईएएनएस)। नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, इम्फाल, मणिपुर ने विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एवीएनएल भर्ती अलर्ट: एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के 1,213 पदों भर्ती जारी, 25 जुलाई तक मौका

IANS | July 13, 2026 3:32 PM

चेन्नई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (एवीएनएल) ने निश्चित अवधि के आधार पर एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव के कुल 1,213 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके वैकेंसी की घोषणा की है। यह भर्ती शुरुआत में एक वर्ष की निश्चित अवधि के लिए होगी, जिसे 3 और वर्ष (अधिकतम 4 वर्ष) तक बढ़ाया जा सकता है।