इस्लामाबाद टॉक्स पर संशय के बादल! हां-न के बीच पाकिस्तान की राजधानी छावनी में तब्दील
नई दिल्ली/इस्लामाबाद, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 अप्रैल की सुबह (अमेरिकी समयानुसार) ट्रुथ सोशल के जरिए ऐलान किया कि 'इस्लामाबाद टॉक्स' राउंड टू के लिए अमेरिका तैयार है। इसके साथ उन्होंने धमकी भी दी कि अगर ईरान ने उनके साथ डील सील नहीं की तो तबाही पक्की है। इसके बाद ईरान की ओर से भी बयान जारी हुआ। इसमें स्पष्ट कहा गया कि सीजफायर उल्लंघन के चलते वो दूसरे चरण की वार्ता के लिए पाकिस्तान जाने का इच्छुक नहीं है। इस सबके बीच पाकिस्तान की राजधानी छावनी में तब्दील हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए अमेरिका की एडवांस टीम पहुंच चुकी है, लेकिन लाख टके का सवाल यही है कि क्या ये पीस टॉक्स हो पाएगा?