गणतंत्र दिवस : फाइटर जेट बनाएंगे फॉर्मेशन ‘सिंदूर’, वायुसेना के सुखोई, राफेल, मिग और जैगुआर विमान शामिल
नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस समारोह में वायुसेना का फ्लाई पास्ट इस बार बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। वायुसेना के फाइटर जेट फ्लाई पास्ट के दौरान आसमान में ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन बनाएंगे। इस फॉर्मेशन में 2 राफेल, 2 मिग 29, दो सुखोई-30 और एक जैगुआर विमान नजर आएगा।