रक्षा उत्पादन में भारत ने लगाई लंबी छलांग, 5 साल में 90 प्रतिशत की वृद्धि
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में रक्षा उत्पादन 1,50,590 करोड़ रुपए के साथ अपने सर्वाधिक उच्च स्तर पर रहा। यह पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के 1.27 लाख करोड़ की तुलना में 18 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। साल 2019-20 में यह आंकड़ा 79,071 करोड़ था, यानी 5 साल में 90 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी दी।