यदि पाकिस्तान परेशानी पैदा करता है तो कुछ किया जाना चाहिए : एरोल मस्क (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | June 2, 2025 7:41 PM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और अमेरिकी अरबपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क ने सोमवार को आतंकवाद के साये में जी रहे कश्मीरियों की तकलीफों को खत्म करने का आह्वान करते हुए कहा कि ‘अगर पाकिस्तान परेशानी पैदा कर रहा है, तो इसके लिए कुछ किया जाना चाहिए।’

ऑपरेशन सिंदूर : आतंकवाद पर सटीक प्रहार, पर करारी चोट चीनी रक्षा हथियारों को

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। 7 मई को भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर, 22 अप्रैल, 2025 को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में एक ठोस सैन्य प्रतिक्रिया थी, जिसके परिणामस्वरूप 26 लोग मारे गए। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ अलग-अलग आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों से जुड़े आतंकवादी बुनियादी ढांचे के उन्मूलन पर ध्यान केंद्रित किया गया। किसी भी नागरिक या सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया। इस लड़ाई ने न केवल भारत की रणनीतिक क्षमताओं को प्रदर्शित किया, बल्कि पाकिस्तान की रक्षा प्रणालियों में महत्वपूर्ण कमजोरियों को भी उजागर किया, विशेष रूप से चीन द्वारा आपूर्ति किए गए सैन्य उपकरणों पर इसकी निर्भरता।

गौतम अदाणी ने पहले महिला एनडीए कैडेट्स के पासआउट बैच की सराहना की

IANS | May 31, 2025 3:01 PM

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को भारतीय सशस्त्र बलों के इतिहास में पहले 17 महिला एनडीए कैडेट्स के पासआउट बैच की सराहना की।

'एक बार जो मैंने कमिट किया, फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता', एयर चीफ मार्शल के शब्द सुन खौफ में आ जाएगा पाकिस्तान

IANS | May 29, 2025 3:22 PM

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए तगड़ी चोट देने के बाद पूरी दुनिया ने भारतीय सेना के पराक्रम का लोहा मान लिया है। भारतीय वायुसेना को दुनिया की दूसरी सबसे ताकतवर वायुसेना कहा जाने लगा है। ऐसे में एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने गुरुवार को जो कहा, उनके शब्दों में इतना विश्वास था कि यह पाकिस्तानी सेना के अंदर खौफ पैदा करने के लिए काफी था।

गुजरात : ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सौभाग्य की बात’, बोले कर्नल सोफिया कुरैशी के माता-पिता

IANS | May 26, 2025 1:17 PM

वडोदरा, 26 मई (आईएएनएस)। गुजरात के वडोदरा में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में शामिल होने के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने खुद को सौभाग्यशाली बताया। परिजनों ने कहा कि यह हर किसी के नसीब में नहीं होता कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिले। लेकिन, यह हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है कि हमें प्रधानमंत्री को आमने-सामने देखने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने पत्रकारों से बातचीत में अपना सुखद अनुभव साझा किया।

पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को ‘वोकल फॉर लोकल’ से जोड़ा, कहा- देश में बनी चीजों को प्राथमिकता दें

IANS | May 25, 2025 11:21 AM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत, उसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं बल्कि हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है : पीएम मोदी

IANS | May 25, 2025 11:04 AM

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में आतंकवाद का जिक्र किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने के लिए देशवासियों की सराहना की। साथ ही कहा कि हमारा संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना है।

भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तानी कमांडर हो गया था फरार, कहा था- 'ऑफिस बाद में खुल जाएगा, पहले जान बचाओ'

IANS | May 23, 2025 5:55 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए प्रहार से पाकिस्तानी सेना में भगदड़ की स्थिति बन गई थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सेना की बातचीत के कई महत्वपूर्ण अंश अब सामने आए हैं।

आईएएनएस मैटराइज सर्वे : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विपक्ष की 'राजनीति' से आम जनता असहमत

IANS | May 19, 2025 4:01 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत की सैन्य और रणनीतिक उपलब्धियों पर जहां देशवासी गर्व कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने इस ऑपरेशन पर सवाल उठाकर राजनीतिक बहस को और गर्म कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और फिर सीजफायर के फैसले के खिलाफ विपक्ष की ओर से एक नेगेटिव नैरेटिव सेट करने की कोशिश की गई। हालांकि, उसे देश की जनता ने सीधे-सीधे नकार दिया है।

आईएएनएस मैटराइज सर्वे : लोगों ने माना, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी में है सशक्त फैसले लेने की क्षमता

IANS | May 19, 2025 3:55 PM

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को और मजबूत किया है। पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के बाद पीएम मोदी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की निर्णायक नेतृत्व शैली और सशक्त फैसले लेने की क्षमता को लेकर तुलना भी हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी में से कौन सा नेता अधिक सशक्त फैसले लेने में सक्षम रहा है, इस पर आईएएनएस मैटराइज सर्वे में नतीजे सामने आए हैं।