एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड में चीफ मैनेजर सहित 10 पदों पर आवेदन जारी, 18 नवंबर अंतिम तिथि

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड में चीफ मैनेजर सहित 10 पदों पर आवेदन जारी, 18 नवंबर अंतिम तिथि

नई दिल्ली, 7 नवंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने अपने विभिन्न विभागों में निश्चित अवधि अनुबंध के आधार पर मुख्य प्रबंधक (चीफ मैनेजर) सहित अलग-अलग कुल 10 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए रिक्तियों की घोषणा की है।

एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की ओर से जारी 10 रिक्तियों में मुख्य प्रबंधक (बायोमेडिकल) का 1, संचालन प्रबंधक (बायोमेडिकल) का 1, संचालन प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) का 1, संचालन प्रबंधक (मैकेनिकल) का 1, सह-प्रबंधक (बायोमेडिकल) के 3, सह-प्रबंधक/संचालन प्रबंधक (सिविल) के 2 और सह-प्रबंधक/संचालन प्रबंधक (सिविल/स्ट्रक्चरल) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन (गूगल फॉर्म) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना में दिए गए आवेदन लिंक के माध्यम से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मुख्य प्रबंधक (बायोमेडिकल) के लिए बीई/बीटेक (बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन); संचालन प्रबंधक (बायोमेडिकल) के लिए बीई/बीटेक (बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन) या बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा या आवश्यकता के अनुसार कोई अन्य समकक्ष योग्यता; संचालन प्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल में बीई/बीटेक या इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) में डिप्लोमा; संचालन प्रबंधक (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल में बीई/बीटेक या इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) में डिप्लोमा; सह-प्रबंधक (बायोमेडिकल) के लिए बीई/बीटेक (बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स) या एमएससी (बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन) या बायोमेडिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में डिप्लोमा या आवश्यकता के अनुसार कोई अन्य समकक्ष योग्यता; सह-प्रबंधक/संचालन प्रबंधक (सिविल) के लिए सिविल में बीई/बीटेक या इंजीनियरिंग (सिविल) में डिप्लोमा; और सह-प्रबंधक/संचालन प्रबंधक (सिविल/स्ट्रक्चरल) के लिए बीई/बीटेक (सिविल) या इंजीनियरिंग (सिविल) में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास योग्यता-प्राप्ति के बाद पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित एक से 10 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु पदों के अनुसार 37 से 47 वर्षों के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची, चिकित्सा परीक्षण, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी पदों के अनुसार 25,000 से 80,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

चयनित कैंडिडेट्स की पोस्टिंग पदों के अनुसार हैदराबाद, राजस्थान, चेन्नई, चंडीगढ़, गुवाहाटी, लखनऊ, झारखंड, विजयवाड़ा, राजकोट, फरीदकोट में की जाएगी।

--आईएएनएस

डीके/एएस