पंजाब धमाकों के पीछे बाहरी साजिश के संकेत, राजनीतिक बयानबाजी से बचने की सलाह : रक्षा विशेषज्ञ अनिल गौर
जम्मू, 6 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में रक्षा विशेषज्ञ (सेवानिवृत्त) कैप्टन अनिल गौर ने पंजाब में हाल ही में हुए दोहरे धमाकों और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में जिस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे यह संकेत मिलता है कि आईएसआई अब भी राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिशों में सक्रिय रूप से शामिल है।