राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया

IANS | June 23, 2026 7:08 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा को पिछले 2 दशक में भारतीय क्रिकेट में उनके असाधारण योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार शाम को राष्ट्रपति भवन में रोहित शर्मा को सम्मानित किया।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: शार्प-हॉलिडे की शतकीय साझेदारी, न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड को 6 विकेट से हराया

IANS | June 23, 2026 6:25 PM

ब्रिस्टल, 23 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मंगलवार को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। काउंटी ग्राउंड पर न्यूजीलैंड की जीत में ब्रुक हॉलिडे और मैडी ग्रीन के बीच शतकीय साझेदारी का अहम योगदान रहा।

दिल्ली प्रीमियर लीग: 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा तीसरा सीजन, जानिए कब होगी नीलामी?

IANS | June 23, 2026 5:33 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 30 अगस्त के बीच खेला जाएगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि नए सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी 1 जुलाई को होगी। एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुषों की आठ टीमें और महिलाओं की चार टीमें हिस्सा लेंगी।

आईपीएल: 12 करोड़ के घाटे के साथ डीसी में लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप अगले सीजन एलएसजी की जर्सी में दिखेंगे

IANS | June 23, 2026 3:48 PM

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने एक बड़ी ट्रेड को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अब एलएसजी से डीसी में चले जाएंगे, जबकि डीसी के कुलदीप यादव अगले सीजन में एलएसजी के लिए खेलते दिखेंगे। गवर्निंग बॉडी ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की।

नितीश रेड्डी आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज से बाहर, सूर्यांश शेडगे को पहली बार टीम इंडिया में मौका

IANS | June 23, 2026 3:21 PM

मुंबई, 23 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। इंजरी की वजह से ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी दोनों सीरीज से बाहर हो गए हैं। रेड्डी की जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सूर्यांश शेडगे को टीम में जगह दी है। सूर्यांश को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

मां ने गहने बेच मेरे लिए किट खरीदा था, उनके त्याग को सार्थक करना चाहती हूं: क्रांति गौड़

IANS | June 23, 2026 2:43 PM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 के लिए इस समय इंग्लैंड में है। 22 साल की दाएं हाथ की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा की रहने वाली क्रांति गौड़ की भारतीय टीम तक पहुंचने की कहानी संघर्षों से भरी रही है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए रवाना

IANS | June 23, 2026 1:18 PM

चेन्नई, 23 जून (आईएएनएस)। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रवाना हो गई। टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम की यह पहली टी20 सीरीज है।

'अपनी खुशी बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं', पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर बोले वैभव सूर्यवंशी

IANS | June 23, 2026 11:44 AM

नई दिल्ली, 23 जून (आईएएनएस)। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया में तहलका मचा देने वाले वैभव सूर्यवंशी ने उस भावनात्मक पल को याद किया है, जब उन्हें पहली बार भारतीय टीम की जर्सी दी गई। वैभव ने कहा है कि उस पल उन्हें लगा कि सबसे पहली बार उन्होंने बैट क्यों उठाया था।

भारत के खिलाफ आयरलैंड की टी20 टीम घोषित, लोर्कन टकर कप्तान बने

IANS | June 22, 2026 9:36 PM

बेलफास्ट, 22 जून (आईएएनएस)। आयरलैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है। लोर्कन टकर 14-सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं। दोनों देश 26 और 28 जून को दो मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे।

इंग्लैंड टीम पर लगा भारी जुर्माना, आईसीसी ने 12 डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स भी काटे

IANS | June 22, 2026 12:40 PM

नई दिल्ली, 22 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में धीमी गति से ओवर डालने के कारण आईसीसी ने इंग्लैंड टीम पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही इंग्लिश टीम के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 12 प्वाइंट्स भी काटे गए हैं।