भारत बनाम अफगानिस्तान: वनडे में 'अनूठा अर्धशतक', इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर पहुंचे ओमरजाई

IANS | June 20, 2026 4:45 PM

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजाई ने वनडे फॉर्मेट की 36 पारियों में 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ ओमरजाई सबसे कम पारियों में यह कारनामा करने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन से पहले विराट कोहली का फिटनेस टेस्ट होगा, हार्दिक ने भी शुरू की ट्रेनिंग

IANS | June 20, 2026 3:25 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 14 से 19 जुलाई तक 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को इस सीरीज के भारतीय टीम का चयन करना है। इंग्लैंड वनडे सीरीज में विराट कोहली के खेलने की संभावना है, लेकिन उन्हें टीम चयन से पहले फिटनेस टेस्ट देना होगा। कोहली की फिटनेस जांच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होगी।

राजिंदर गोयल: रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट, जेल से कुख्यात डकैत ने लिखा पत्र, भारतीय टीम में कभी नहीं मिली जगह

IANS | June 20, 2026 2:49 PM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में गिने जाने वाले राजिंदर गोयल के नाम रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। हालांकि, शानदार घरेलू करियर के बावजूद उन्हें कभी भारतीय टीम की ओर से खेलने का अवसर नहीं मिला। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक बार जेल में बंद कुख्यात डकैत ने उन्हें पत्र लिखकर उनकी उपलब्धि की सराहना की थी।

तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव

IANS | June 20, 2026 1:23 PM

चेन्नई, 20 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ 'सम्मान' की लड़ाई लड़ने उतरेगा अफगानिस्तान, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

IANS | June 20, 2026 8:41 AM

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम शुरुआती दो मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। तीसरे वनडे में अफगानिस्तान की टीम सम्मान की लड़ाई लड़ने उतरेगी।

महिला टी20 विश्व कप: कप्तान अमेलिया केर का दमदार प्रदर्शन, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रनों से हराया

IANS | June 20, 2026 8:34 AM

साउथेम्प्टन, 20 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के 13वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 4 रनों से हराया। रोज बाउल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आयरलैंड की टीम 4 विकेट गंवाकर 136 रन ही बना सकी।

द ओवल: हेनरी निकोलस का शतक, न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड पर 352 रन की बढ़त बनाई

IANS | June 19, 2026 11:56 PM

द ओवल, 19 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन की समाप्ति के समय अपनी स्थिति मजबूत कर ली। तीसरे दिन की समाप्ति तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट पर 252 रन बनाकर कुल बढ़त 352 रन की कर ली है। कीवी टीम को पहली पारी के आधार पर 100 रन की बढ़त मिली थी।

त्रिकोणीय सीरीज: श्रीलंका ए और भारत ए के बीच होगा फाइनल, आखिरी मैच में 103 रन से हारी अफगानिस्तान

IANS | June 19, 2026 7:25 PM

दांबुला, 19 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका में श्रीलंका ए, भारत ए, और अफगानिस्तान ए के बीच खेले जा रहे वनडे फॉर्मेट के फाइनल मुकाबले की दो टीमों की तस्वीर साफ हो गई है। रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ए और भारत ए की टीमें आमने-सामने होंगी। शुक्रवार को अफगानिस्तान आखिरी लीग मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ 103 रन के बड़े अंतर से हार गई। इस वजह से भारतीय टीम की फाइनल में जगह सुनिश्चित हो गई।

द ओवल टेस्ट: 10वें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी, इंग्लैंड फिर भी न्यूजीलैंड से पहली पारी में 100 रन से पिछड़ी

IANS | June 19, 2026 6:14 PM

द ओवल, 19 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के पहले सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी 291 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड 291 तक भी नहीं पहुंच पाती अगर नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मैथ्यू फिशर ने आखिरी विकेट के लिए सोन्नी बाकेर के साथ 53 रन की साझेदारी नहीं निभाई होती।

ऑस्ट्रेलिया ने जीती टी20 सीरीज, बांग्लादेश को दूसरे मैच में 7 रन से हराया

IANS | June 19, 2026 5:20 PM

चटगांव, 19 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने चटगांव में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 में बांग्लादेश को 7 रन से हराकर सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज में जीत ऑस्ट्रेलिया के खोए आत्मविश्वास के लिए अहम है। दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को जीत के लिए 197 रन का लक्ष्य दिया था।