ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना मेरा लक्ष्य: स्टीव स्मिथ
नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ लंबे समय से टीम की टी20 की योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। टी20 विश्व कप 2024 में भी वह ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। आखिरी टी20 उन्होंने 25 फरवरी 2024 को खेला था। करीब 2 साल से टी20 टीम से बाहर स्मिथ के लिए इस फॉर्मेट में चयनकर्ताओं ने पूरी तरह से अब भी दरवाजे बंद नहीं किए हैं।