भारत के खिलाफ सबसे तेज वनडे शतक, रहमानुल्लाह गुरबाज बने 'नंबर-1' अफगानी

IANS | June 13, 2026 7:46 PM

धर्मशाला, 13 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भारत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी पहले वनडे मैच में शतक लगाया। यह गुरबाज का 9वां वनडे शतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 48 गेंदों में पूरा किया।

भारत बनाम अफगानिस्तान: 12 घंटों से ज्यादा समय तक बारिश, एचपीसीए के ड्रेनेज सिस्टम ने बटोरी वाहवाही

IANS | June 13, 2026 6:59 PM

धर्मशाला, 13 जून (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में अपने नए सबएयर ड्रेनेज सिस्टम की मदद से भारी बारिश के बाद कुछ ही मिनटों में मुकाबला शुरू करते हुए फैंस की वाहवाही बटोरी है। भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के शुरुआती मुकाबले से पहले शहर में 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक लगातार बारिश जारी रही, लेकिन इसके बावजूद इस सिस्टम की मदद से मैदान को लगभग 20 मिनट में ही मैच के लिए तैयार कर लिया गया।

महिला टी20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IANS | June 13, 2026 2:55 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी रही है।

भारत बनाम अफगानिस्तान: पहले वनडे में मैच का मजा किरकिरा करेगी बारिश? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

IANS | June 13, 2026 10:06 AM

धर्मशाला, 13 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार को खेला जाना है। इस मुकाबले की मेजबानी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम करेगा। पहले वनडे में बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।

महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में बने कई रिकॉर्ड, सारा टेलर से आगे निकलीं डैन व्याट

IANS | June 13, 2026 8:47 AM

बर्मिंघम, 13 जून (आईएएनएस)। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया। इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर

IANS | June 13, 2026 7:33 AM

बर्मिंघम, 13 जून (आईएएनएस)। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के पहले ही मुकाबले में इंग्लैंड की बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 20 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 219 रन बनाए, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी है। इंग्लैंड ने इस मुकाबले में श्रीलंका को 87 रनों से हराया।

महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट का धमाकेदार शतक, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से रौंदा

IANS | June 13, 2026 7:05 AM

बर्मिंघम, 13 जून (आईएएनएस)। मेजबान इंग्लैंड ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। शुक्रवार रात एजबेस्टन के मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 87 रनों से हराया। इंग्लिश टीम से मिले 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 132 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही सभी टीमों को शुभकामनाएं: आईसीसी अध्यक्ष जय शाह

IANS | June 12, 2026 11:41 PM

दुबई, 12 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही सभी 12 देशों को शुभकामनाएं दी हैं। महिला टी20 विश्व कप का आगाज शुक्रवार को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच से हुआ।

महिला टी20 विश्व कप: श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

IANS | June 12, 2026 11:16 PM

एजबेस्टन, 12 जून (आईएएनएस)। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के आगाज का इंतजार समाप्त हो गया है। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में विश्व कप का पहला मैच खेला जा रहा है। श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

रोहित शर्मा अफगानिस्तान वनडे सीरीज में बड़े शतक बनाना चाहेंगे: पीयूष चावला

IANS | June 12, 2026 10:58 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारत के पूर्व लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा है कि अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा शनिवार से धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू में वो बड़े शतक बनाने के लिए बेताब होंगे जिनकी फैंस और टीम उनसे उम्मीद करती है।