पहला वनडे: भारत ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, क्रिस्टियन क्लार्क ने किया डेब्यू

IANS | January 11, 2026 1:18 PM

वडोदरा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बीसीए स्टेडियम, कोटांबी में खेला जा रहा है। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।

राहुल द्रविड़ के 'द वॉल' बनने की कहानी बेहद दिलचस्प है

IANS | January 11, 2026 12:11 PM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार किए जाने वाले राहुल द्रविड़ को 'द वॉल' के नाम से जाना जाता है। 'द वॉल' राहुल द्रविड़ के लिए सिर्फ एक उपाधि की तरह नहीं है बल्कि अपने पूरे करियर के दौरान बतौर बल्लेबाज जिस समर्पण और धैर्य का प्रदर्शन उन्होंने किया उसके परिणामस्वरूप मिलने वाले पुरस्कार की तरह है, जो उनके साथ हमेशा जुड़ा रहेगा।

ऋषभ पंत न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर, ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया

IANS | January 11, 2026 11:15 AM

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने पंत की जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है। जुरेल को टीम में शामिल करने की जानकारी बीसीसीआई ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर दी है।

एसए20: एसए20: रयान रिकल्टन ने ठोका सीजन का दूसरा शतक, एमआई केपटाउन ने जोबर्ग सुपर किंग्स को हराया

IANS | January 11, 2026 9:05 AM

सैंडटन, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2026 की टीम में जगह बनाने से चूके रयान रिकल्टन प्रचंड फॉर्म में चल रहे हैं। रिकल्टन ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग के जारी सीजन में अपना दूसरा शतक ठोकते हुए एमआई केपटाउन को जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ 36 रन से जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

एसए20: प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पार्ल रॉयल्स को 21 रन से हराया, सरफेन रदरफोर्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे

IANS | January 11, 2026 8:41 AM

पार्ल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। साउथ अफ्रीका टी20 लीग का 19वां मुकाबला शनिवार को प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स के बीच बोलैंड पार्क स्टेडियम में खेला गया। सरफेन रदरफोर्ड की बल्लेबाजी और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत लो स्कोरिंग मैच में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 21 रन से जीत दर्ज की।

डब्ल्यूपीएल: दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराकर मुंबई इंडियंस ने खोला जीत का खाता

IANS | January 10, 2026 11:10 PM

नवी मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में जीत का खाता खोल लिया है। इस टीम ने शनिवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 50 रन से जीत दर्ज की।

राहुल द्रविड़: एक विनम्र खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर कोच भारत को दिलाए वर्ल्ड कप खिताब

IANS | January 10, 2026 9:12 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में शुमार राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट के आदर्श हैं। 'द वॉल' के नाम से प्रसिद्ध द्रविड़ अपनी मजबूत तकनीक, धैर्य अनुशासन और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। बतौर कोच उन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई दिशा देते हुए सीनियर टीम के अलावा अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप खिताब जिताने में मदद की।

डब्ल्यूपीएल: फोएबे लिचफील्ड की मेहनत बेकार, गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को हराया

IANS | January 10, 2026 6:41 PM

नवी मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात जायंट्स ने शनिवार को विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

बीबीएल: 12 बाउंड्री के साथ हार्पर ने खेली नाबाद 84 रन की तूफानी पारी, स्टार्स ने रेनेगेड्स को 8 विकेट से रौंदा

IANS | January 10, 2026 5:48 PM

मेलबर्न, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मेलबर्न स्टार्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 30वें मुकाबले को अपने नाम किया। इस टीम ने शनिवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद मेलबर्न स्टार्स दूसरे पायदान पर मौजूद है।

महिला प्रीमियर लीग 2026: यूपी वॉरियर्ज ने जीता टॉस, गुजरात जायंट्स पहले बल्लेबाजी करेगी

IANS | January 10, 2026 2:56 PM

नवी मुंबई, 10 जनवरी (आईएएनएस)। महिला प्रीमियर लीग 2026 का पहला डबल हेडर शनिवार को खेला जा रहा है। डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिन का पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। यूपी वॉरियर्ज की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।