महिला टी20 विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वालीं 5 बल्लेबाज, लिस्ट में एक भारतीय नाम भी शामिल

IANS | June 8, 2026 9:04 AM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 11 जून से इंग्लैंड की धरती पर इस मेगा इवेंट का आयोजन होना है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी खेली है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाली भारतीय खिलाड़ी

IANS | June 7, 2026 10:36 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। टी20 वर्ल्ड कप ने महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मुकाबलों का रुख बदला और टीमों को यादगार जीत दिलाई। आइए, उन भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट हैं।

'गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता': मानव सुथार

IANS | June 7, 2026 9:58 PM

न्यू चंडीगढ़, 7 जून (आईएएनएस)। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में रविवार को तीन विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कहा कि अपनी ताकत पर भरोसा रखने और लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करने से उन्हें टेस्ट में असर डालने में मदद मिली।

'शानदार डेब्यू', सुनील गावस्कर ने अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू कर रहे मानव सुथार की तारीफ की

IANS | June 7, 2026 8:48 PM

न्यू चंडीगढ़, 7 जून (आईएएनएस)। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारत की स्थिति बेहद मजबूत है। भारत ने 8 विकेट पर 564 रन पर पारी घोषित करने के बाद गेंदबाजी में भी दमदार प्रदर्शन किया है और रविवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 113 के स्कोर पर अफगानिस्तान के 5 विकेट गिराकर टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

वैभव भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम हो सकते हैं: पृथ्वी शॉ के कोच संतोष पिंगुलकर

IANS | June 7, 2026 8:00 PM

वसई, 7 जून (आईएएनएस)। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक और करिश्माई बल्लेबाजी से पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को अपना दिवाना बना लिया है। आईपीएल जैसी बड़ी लीग में दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों को अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से सामान्य बना देने वाले वैभव को भारतीय टीम में जगह मिल गई है। टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के बचपन के कोच संतोष पिंगुलकर ने वैभव की तारीफ की है और उन्हें भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद अहम बताया है।

लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रन से हराया, ओली रॉबिन्सन प्लेयर ऑफ द मैच रहे

IANS | June 7, 2026 7:36 PM

लॉर्ड्स, 7 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के पहले सत्र में न्यूजीलैंड को हराकर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। चौथी पारी में 254 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड 138 रन पर सिमट गई और 115 रन के अंतर से मैच हार गई।

टीजी20 लीग को लेकर उत्साहित हैं फ्रेंचाइजी ओनर, कहा- युवा क्रिकेटरों के लिए प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच बनेगा

IANS | June 7, 2026 6:16 PM

हैदराबाद, 7 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के बाद राज्यस्तरीय टी20 लीग का दौर शुरू हो गया है। तेलंगाना में पहली बार तेलंगाना टी-20 लीग (टीजी20 लीग) का आयोजन होना है। हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस लीग के मुकाबले 21 जून से शुरू होंगे। 8 टीमों के बीच 32 मैच खेले जाने हैं। लीग के प्रथम एडिशन के लिए रविवार को हैदराबाद में नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी फ्रेंचाइजियों के मालिक टीजी20 को लेकर उत्साहित नजर आए।

टीजी20 नीलामी: तिलक वर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने, अनकैप्ड सीवी मिलिंद को सिराज से ज्यादा पैसा मिला

IANS | June 7, 2026 5:32 PM

हैदराबाद, 7 जून (आईएएनएस)। रामोजी फिल्म सिटी के प्रिंसेस कन्वेंशन सेंटर में पहली टीजी20 प्लेयर नीलामी शुरू हुई। इसमें एचसीए-रजिस्टर्ड 1,300 से अधिक क्रिकेटरों का पूल शामिल था, जिन्हें आइकन, ए+ और ए कैटेगरी में बांटा गया था।

टेस्ट मैच: भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का दबदबा, अफगानिस्तान ने गंवाए 5 विकेट, मैच में टीम इंडिया की पकड़

IANS | June 7, 2026 5:09 PM

न्यू चंडीगढ़, 7 जून (आईएएनएस)। भारत ने मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के विरुद्ध मजबूत पकड़ बना रखी है। मुकाबले के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की। दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। यहां से अफगानिस्तान 459 रन पीछे है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वालीं 5 भारतीय खिलाड़ी

IANS | June 7, 2026 4:24 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 9 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक 6 ट्रॉफी अपने नाम कीं, जबकि इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने 1-1 बार खिताब जीता। आइए, टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली 5 भारतीय महिला खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।