ध्रुव जुरेल श्रीलंका ए के खिलाफ 2 चार दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया ए के कप्तान होंगे, आकिब नबी को भी मिली टीम में जगह

IANS | June 6, 2026 2:41 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अजीत अगरकर वाली चयन समिति ने श्रीलंका ए टीम के खिलाफ होने वाली 2 चार दिवसीय मैचों के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। 25 जून से 5 जुलाई के बीच गाले में होने वाले 2 मैचों के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज इंडिया ए टीम की कप्तानी करेंगे।

आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम के सिलेक्शन की 5 बड़ी बातें

IANS | June 6, 2026 2:16 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सूर्यकुमार यादव की जगह पर श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया है। आइए आपको बताते हैं इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम की पांच प्रमुख बातें।

आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, वैभव को मिला मौका

IANS | June 6, 2026 1:45 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

कौन हैं अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले मानव सुथार? कुलदीप ने थमाई कैप

IANS | June 6, 2026 11:10 AM

न्यू चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला शनिवार से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में मानव सुथार भारत की ओर से अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।

एमिलियो गे की अर्धशतकीय पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने कसा पहले टेस्ट मैच पर शिकंजा

IANS | June 6, 2026 8:34 AM

लंदन, 6 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है। टेस्ट के दूसरे दिन मेजबान टीम से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 36 रन बना लिए हैं।

कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली की मौजूदगी में बंगाल टी20 लीग के तीसरे सीजन का भव्य शुभारंभ

IANS | June 5, 2026 11:32 PM

कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग-2026 की समाप्ति के बाद देश के कई राज्यों में उनके क्रिकेट बोर्ड की समर्थित टी20 लीग खेली जा रही है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई क्रिकेट बोर्ड (एमसीए) द्वारा मुंबई टी20 लीग (पुरुष और महिला) खेली जा रही है। मध्यप्रदेश में भी पुरुषों और महिलाओं की टी20 लीग खेली जा रही है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल में भी टी20 लीग की शुरुआत हो गई है।

लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड की दूसरी पारी 226 रन पर सिमटी, जीत के लिए न्यूजीलैंड को 254 का लक्ष्य

IANS | June 5, 2026 10:46 PM

लॉर्ड्स, 5 जून (आईएएनएस)। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच रोमांचक दौर में पहुंच गया है। गेंदबाजों के दबदबे वाले इस टेस्ट न्यूजीलैंड को चौथी पारी में जीत के लिए 254 रन बनाने होंगे।

एक-दो नहीं, तीन या पांच टेस्ट मैचों की सीरीज होनी चाहिए: अफगानिस्तान कोच रिचर्ड पायबस

IANS | June 5, 2026 8:09 PM

न्यू चंडीगढ़, 5 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार से एकमात्र टेस्ट पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहा है। भारत के खिलाफ टेस्ट खेलने और अपनी क्षमता को जांचने का अफगानिस्तान के पास इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता।

खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम: गौतम गंभीर

IANS | June 5, 2026 5:45 PM

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। आईपीएल का शोर थम चुका है और अब धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अपनी रफ्तार पकड़ने लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम भी अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट के लिए तैयार है। टेस्ट शुरू होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आईसीसी के उस फैसले का समर्थन किया है जिसमें क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने खराब रौशनी की स्थिति में लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद इस्तेमाल करने की इजाजत दी है।

त्रिकोणीय सीरीज: तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया 'ए' टीम श्रीलंका पहुंची

IANS | June 5, 2026 5:26 PM

दांबुला, 5 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए टीम के साथ होने वाली वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज के लिए तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारत ए टीम शुक्रवार को श्रीलंका पहुंच गई। सीरीज 9 से 21 जून तक रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।