टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर विराट कोहली: रिपोर्ट्स

IANS | June 4, 2026 12:27 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होनी है।

'मैंने ऐसी बल्लेबाजी पहले कभी नहीं देखी', वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बैटिंग के कायल हुए लिविंगस्टन

IANS | June 4, 2026 11:42 AM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से वैभव सूर्यवंशी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की ओर से खेलने वाले लियाम लिविंगस्टन ने वैभव की जमकर तारीफ की है। लिविंगस्टन का कहना है कि उन्होंने इस तरह की बल्लेबाजी पहले कभी नहीं देखी है।

एकमात्र टेस्ट में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

IANS | June 4, 2026 10:09 AM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज शनिवार से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, अफगानिस्तान भी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगी।

निसांका-मेंडिस की दमदार पारी, श्रीलंका ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रनों से हराया

IANS | June 4, 2026 8:54 AM

जमैका, 4 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका ने वेस्टइंडीज दौरे का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। किंग्स्टन के सबीना पार्क में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 41 रनों से हराया। श्रीलंका से मिले 304 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी मेजबान टीम 49.2 ओवर में 262 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

सौरव गांगुली की सुरक्षा घटाई गई, जेड की जगह अब मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा

IANS | June 3, 2026 2:04 PM

कोलकाता, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा घटा दी गई है। गांगुली को अब 'जेड श्रेणी' की जगह 'वाई श्रेणी' की सुरक्षा मिलेगी।

हम जीत से सिर्फ 1 विकेट दूर रह गए, विश्व कप के लिए तैयार हैं: हरमनप्रीत कौर

IANS | June 3, 2026 12:42 PM

टॉन्टन, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ हुए टी20 मुकाबले में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज 2-1 से गंवा दी। तीसरे मैच में एक समय बेहतर स्थिति में गोने के बावजूद मिली हार से भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद निराश नजर आईं।

स्टुअर्ट बिन्नी: पिता के नक्शेकदम पर चले, डेब्यू टेस्ट मैच में बने टीम इंडिया के खेवनहार

IANS | June 2, 2026 8:24 PM

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। भारत के पूर्व ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने मध्यम गति की गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी से टीम इंडिया में अपनी खास पहचान बनाई। स्टुअर्ट ने अपने पिता रॉजर बिन्नी के नक्शेकदम पर चलते हुए क्रिकेट जगत में पहचान बनाई। साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ महज 4 रन देकर 6 विकेट हासिल करने वाले बिन्नी के उस स्पेल को शायद ही कोई फैन भूल सके।

भारतीय क्रिकेट टीम में नए कोच की एंट्री, साईराज बहुतुले को मिली ये जिम्मेदारी

IANS | June 2, 2026 7:21 PM

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर साईराज बहुतुले भारत की सीनियर मेंस क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किए गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। बहुतुले सभी फॉर्मेट में भारत के अगली पीढ़ी के स्पिनर्स का मार्गदर्शन करेंगे।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले 'नंबर-1' गेंदबाज बनीं लिंसी स्मिथ

IANS | June 2, 2026 4:02 PM

दुबई, 2 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड की लेफ्ट-आर्म स्पिनर लिंसी स्मिथ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले अपने करियर में पहली बार आईसीसी विमेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय बॉलिंग रैंकिंग के शिखर पर पहुंच गई हैं।

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

IANS | June 2, 2026 4:00 PM

इंदौर, 2 जून (आईएएनएस)। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले वैभव अब एक खास अकादमिक अध्ययन का विषय बनेंगे।