मैंने जान-बूझकर अपने शॉट्स पर रोक नहीं लगाई: केएल राहुल

IANS | June 6, 2026 9:32 PM

न्यू चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा कि टी20 क्रिकेट से टेस्ट फॉर्मेट में आने के दौरान उन्होंने जानबूझकर अपने नेचुरल स्ट्रोकप्ले पर रोक नहीं लगाई। इसी सोच से मुझे अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के पहले दिन शतक बनाने में मदद मिली।

'राज्य को गर्व महसूस कराया', वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिलने पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई

IANS | June 6, 2026 9:17 PM

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिल गई है। टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वैभव सबसे युवा क्रिकेटर हैं। बिहार के समस्तीपुर जिले से संबंध रखने वाले वैभव सूर्यवंशी को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।

प्रिंस यादव: वनडे के बाद टी20 में मौका, धीरे-धीरे अपने सपने के करीब पहुंच रहे तेज गेंदबाज

IANS | June 6, 2026 8:29 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की तरफ से खेलते हुए प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था। प्रिंस को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी का इनाम मिला है, और अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका देने के बाद बीसीसीआई ने उन्हें आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में जगह दे दी है।

वैभव सूर्यवंशी ने दमदार प्रदर्शन से हमें अपने चयन के लिए मजबूर किया: अजीत अगरकर

IANS | June 6, 2026 7:20 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम में जगह बना ली है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई। भारतीय टीम में जगह पाने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

'जिंदगी का सबसे अच्छा एहसास', अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर बोले मानव सुथार

IANS | June 6, 2026 5:35 PM

न्यू चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से मुल्लांपुर में शुरू हुआ टेस्ट ऑलराउंडर मानव सुथार के लिए यागदार है। 23 साल का यह भारतीय ऑलराउंडर इस टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर रहा है। मानव को डेब्यू कैप दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव ने दी। मानव सुथार ने डेब्यू करने के बाद कहा कि उनके पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।

वैभव सूर्यवंशी: आईपीएल के बाद अब टीम इंडिया में इतिहास रचने को तैयार 'बिहार बुलेट'

IANS | June 6, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इन तीनों ही टीमों में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है।

भारत बनाम अफगानिस्तान: केएल राहुल के बाद कप्तान गिल का शतक, पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा

IANS | June 6, 2026 5:19 PM

न्यू चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी इकलौते टेस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। टीम इंडिया ने पहले दिन की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 368 रन बना लिए हैं। पहले दिन 85 ओवरों का ही खेल हो सका।

केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी

IANS | June 6, 2026 4:29 PM

न्यू चंडीगढ़, 6 जून (आईएएनएस)। टी20 हो, वनडे हो या फिर टेस्ट, बल्लेबाजी किसी भी क्रम पर करा लीजिए। केएल राहुल निराश नहीं करेंगे। केएल राहुल ने आईपीएल 2026 की धमाकेदार फॉर्म अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हुए एकमात्र टेस्ट में भी बरकरार रखी और पारी की शुरुआत करते हुए अपना 12वां टेस्ट शतक लगाया।

'नया सितारा आ चुका है', वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में जगह मिलने पर कोच मनीष ओझा ने जताई खुशी

IANS | June 6, 2026 3:46 PM

पटना, 6 जून (आईएएनएस)। किसी भी गुरु के लिए सबसे सुखद और आनंददायक दिन तब होता है, जब उनका कोई शिष्य बड़ी सफलता हासिल करे और देश दुनिया में अपना नाम रोशन करे। मात्र 15 साल की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तहलका मचा देने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टी20 टीम में जगह बनाकर अपने कोच (गुरु) मनीष ओझा को बड़ी गुरु दक्षिणा दी है। वैभव के भारतीय टीम में चयन को उनके कोच ने अपने और बिहार के लिए गर्व का विषय बताया।

कोहली की जगह अफगानिस्तान वनडे सीरीज में जायसवाल, रोहित और हार्दिक को देना होगा फिटनेस टेस्ट

IANS | June 6, 2026 3:01 PM

मुंबई, 6 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज से विराट कोहली आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। कोहली को इंजरी की वजह से बाहर होना पड़ा है। बीसीसीआई की चयन समिति ने अफगान वनडे सीरीज के लिए कोहली की जगह भारतीय टीम में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका दिया है।