अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल हुए हर्षित राणा

IANS | June 19, 2026 10:16 AM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हर्षित ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और वह चेन्नई में टीम से जुड़ेंगे।

भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप 2026 से हुईं बाहर

IANS | June 19, 2026 8:53 AM

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टखने की चोट की वजह से महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई हैं। श्रेयंका को यह चोट बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी।

पाकिस्तानी क्रिकेटर निदा डार ने प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी का ऐलान किया

IANS | June 18, 2026 9:46 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान निदा डार ने क्रिकेट से अनिश्चितकालीन विराम लेने के बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी की है। निदा ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए अपनी वापसी की घोषणा की है।

इंडिया ए और घरेलू क्रिकेट का अनुभव काम आया, भारतीय टीम के लिए बहुत कुछ करना चाहता हूं: गुरनूर बरार

IANS | June 18, 2026 3:08 PM

लखनऊ, 18 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की है। गुरनूर ने अपने पहले दोनों वनडे में 3-3 विकेट झटके हैं। उनकी सफलता ने भारतीय तेज गेंदबाजी को एक नया और बेहतर विकल्प दिया है। गुरनूर ने राष्ट्रीय टीम में मिली अपनी सफलता का श्रेय घरेलू क्रिकेट और इंडिया ए के लिए खेलते हुए मिले अनुभवों को दिया है।

ईशान किशन की बल्लेबाजी देख लगता है, वह कभी टीम से बाहर ही नहीं गए: ग्रीम स्वान

IANS | June 18, 2026 2:33 PM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया था। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 79 गेंदों पर 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान ने ईशान किशन की प्रशंसा करते हुए कहा है कि उनमें मैच की स्थिति के मुताबिक खुद को ढालने की क्षमता है।

ब्लंडेल-फिलिप्स की दमदार पारी, दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 291 रन

IANS | June 18, 2026 8:36 AM

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 7 विकेट खोकर 291 रन बना लिए हैं।

महिला टी20 विश्व कप: एनरी डर्कसन बनीं संकटमोचक, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

IANS | June 18, 2026 7:57 AM

बर्मिंघम, 18 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया। एजबेस्टन के मैदान पर पाकिस्तान से मिले 127 रनों के लक्ष्य को प्रोटियाज टीम ने 16.5 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया।

भारत के हाथों 170 रन से हार, अफगानिस्तान को मिली वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी मात

IANS | June 17, 2026 11:08 PM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भारत रनों के लिहाज से अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाला देश बन गया है। टीम इंडिया ने बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 170 रन से अपने नाम किया।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड को 95 रन से हराकर भारत ने दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत

IANS | June 17, 2026 10:38 PM

लीड्स, 17 जून (आईएएनएस)। भारत ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरा मुकाबला अपने नाम किया है। 'विमेन इन ब्लू' ने बुधवार को हेडिंग्ले में नीदरलैंड के खिलाफ 95 रन से जीत दर्ज की। यह विमेंस वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत है।

मेरा लक्ष्य 40-45 ओवर तक बल्लेबाजी करना है: शुभमन गिल

IANS | June 17, 2026 10:11 PM

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने इकाना स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत की जीत में कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन की शतकीय पारी का अहम योगदान रहा। गिल को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।