भारत बनाम अफगानिस्तान: दूसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी? बीसीसीआई ने दिया अपडेट

IANS | June 17, 2026 1:45 PM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। नीतीश कुमार रेड्डी इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।

दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्रिंस यादव का डेब्यू

IANS | June 17, 2026 1:14 PM

लखनऊ, 17 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को दूसरा वनडे मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

न्यूजीलैंड ने किया 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, कॉनवे-टिकनर की हुई वापसी

IANS | June 17, 2026 12:35 PM

क्राइस्टचर्च, 17 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इस बार कुल 20 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर की वापसी हुई है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, अल्जारी-शेमार की वापसी

IANS | June 17, 2026 11:30 AM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। शेमार जोसेफ और अल्जारी जोसेफ की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। वहीं, जोशुआ डा सिल्वा और आमिर जंगू को भी टीम में वापस बुलाया गया है।

महिला टी20 विश्व कप: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया

IANS | June 17, 2026 8:00 AM

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इंग्लिश टीम ने साउथेम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आयरलैंड को 4 विकेट से हराया।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: निलाक्षिका-कौशानी की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की 5 विकेट से जीत

IANS | June 16, 2026 10:43 PM

साउथेम्प्टन, 16 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका ने मंगलवार को द रोज बाउल में खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 7वें मैच में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 5 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ 'ग्रुप-बी' में मौजूद श्रीलंका ने जीत का खाता खोल लिया है, जबकि न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा।

भारत के खिलाफ एक भी वनडे मैच नहीं जीता अफगानिस्तान, जानिए मैच-दर-मैच क्या रहा नतीजा?

IANS | June 16, 2026 8:08 PM

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच बुधवार को लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाना है। टीम इंडिया सीरीज के पहले मुकाबले को अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में सिर्फ एक जीत के साथ मेजबान टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी।

तेज गेंदबाजी में कई विकल्पों का होना बांग्लादेश क्रिकेट के लिए अच्छा है: लिटन दास

IANS | June 16, 2026 7:03 PM

चटगांव, 16 जून (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराने के बाद बांग्लादेश की नजर कंगारू टीम को टी20 सीरीज में पटखनी देने पर है। बांग्लादेश वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया की 3 वनडे मैचों की सीरीज में मेजबानी कर रहा है। वनडे के बाद बांग्लादेश की नजर टी20 सीरीज जीतने पर है। सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला जाना है।

महिला टी20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत लिया बल्लेबाजी का फैसला

IANS | June 16, 2026 6:51 PM

साउथेम्प्टन, 16 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का मुकाबला न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

आईसीसी विमेंस रैंकिंग: हेली मैथ्यूज एक बार फिर 'नंबर-1' टी20 ऑलराउंडर, दीप्ति और चरणी ने भी लगाई छलांग

IANS | June 16, 2026 3:50 PM

दुबई, 16 जून (आईएएनएस)। आईसीसी ने महिलाओं की ताजा रैंकिंग जारी की है, जिसमें वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में फिर से 'नंबर 1' स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा और श्री चरणी को भी रैंकिंग में काफी फायदा मिला है।