साई सुदर्शन का शतक, इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले दिन 4 विकेट पर 333 रन बनाए

IANS | June 25, 2026 5:47 PM

गाले, 25 जून (आईएएनएस)। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच (4 दिवसीय) खेला जा रहा है। पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने ओपनर साई सुदर्शन की शतकीय पारी की बदौलत पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए हैं और बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।

रायन कुक ने नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से दिया इस्तीफा

IANS | June 25, 2026 1:31 PM

एम्स्टर्डम, 25 जून (आईएएनएस)। नीदरलैंड्स पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच रायन कुक ने अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (केएनसीबी) ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। कुक के इस फैसले के साथ उनका चार साल का सफल कार्यकाल समाप्त हो गया, जिसमें उन्होंने नीदरलैंड्स क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

'हम पिछले साल भी इस स्थिति में थे', बांग्लादेश के खिलाफ 'करो या मरो' मुकाबले से पहले बोलीं शेफाली

IANS | June 25, 2026 9:08 AM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के 23वें मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी। सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम को हर हाल में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का कहना है कि टीम इस तरह की स्थिति में पिछले साल खेले गए वनडे विश्व कप में भी थी, लेकिन टीम वापसी करने में सफल रही।

महिला टी20 विश्व कप: सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी इंग्लैंड, रोमांचक हुई अंतिम चार की जंग

IANS | June 25, 2026 8:35 AM

नई दिल्ली, 25 जून (आईएएनएस)। मेजबान इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टूर्नामेंट के 22वें मुकाबले में मिली जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई।

महिला टी20 विश्व कप: डैनी व्याट की दमदार पारी, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 38 रनों से हराया

IANS | June 25, 2026 7:15 AM

लंदन, 25 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के 22वें मुकाबले में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 38 रनों से हराया। लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लिश टीम से मिले 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 148 रन ही बना सकी।

आईसीसी रैंकिंग: रूट और हेनरी शीर्ष पर, टेस्ट, वनडे और टी20 के टॉप-5 बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडरों की सूची पर डालें नजर

IANS | June 24, 2026 5:01 PM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी और भारतीय कप्तान शुभमन गिल को बड़ा फायदा हुआ है।

सूर्यांश को रास आएगी आयरलैंड-इंग्लैंड की परिस्थितियां, लंबा रहेगा इंटरनेशनल करियर : जतिन परांजपे (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | June 24, 2026 11:26 AM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। नीतीश कुमार रेड्डी के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित टी20 टीम से बाहर होने के बाद सूर्यांश शेडगे को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता जतिन परांजपे का मानना है कि सूर्यांश शेडगे का अंतरराष्ट्रीय करियर लंबा रहेगा।

जीत के साथ न्यूजीलैंड-श्रीलंका की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा बरकरार

IANS | June 24, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग काफी रोमांचक हो चली है। मंगलवार को न्यूजीलैंड और श्रीलंका ने जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा

IANS | June 24, 2026 8:07 AM

लीड्स, 24 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का विजय रथ जारी है। टूर्नामेंट के 21वें मुकाबले में हेडिंग्ले के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 113 रनों से रौंदा। ऑस्ट्रेलिया से मिले 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 86 रन बनाकर सिमट गई।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: कप्तान अट्टापट्टू ने जड़ा नाबाद शतक, श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकेट से रौंदा

IANS | June 23, 2026 10:07 PM

ब्रिस्टल, 23 जून (आईएएनएस)। कप्तान चामरी अट्टापट्टू की नाबाद शतकीय पारी के साथ श्रीलंका ने मंगलवार को काउंटी ग्राउंड में खेले गए विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।