दलीप ट्रॉफी: पहले ही दिन गिरे 12 विकेट, रोमांचक हुआ साउथ और नॉर्थ जोन के बीच सेमीफाइनल मैच

IANS | August 30, 2026 5:53 PM

बेंगलुरु, 30 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में जारी दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल-2 पहले ही दिन काफी रोमांचक बन गया है। नॉर्थ जोन को सिर्फ 195 के स्कोर पर समेटने के बाद साउथ जोन ने स्टंप्स तक 2 विकेट खोकर सिर्फ 40 रन बनाए हैं।

दलीप ट्रॉफी: शमी-मुकेश और अभिजीत की तिकड़ी का कमाल, 266 रनों पर सिमटी सेंट्रल जोन की पहली पारी

IANS | August 30, 2026 5:52 PM

बेंगलुरु, 30 अगस्त (आईएएनएस)। दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच में बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के मैदान पर खेला जा रहा है। पहली पारी में सेंट्रल जोन की पूरी टीम 266 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

विमेंस डीपीएल: सेंट्रल दिल्ली क्वींस को 6 विकेट से मात देकर फाइनल में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स

IANS | August 30, 2026 5:25 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है, जिसने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की।

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी फ्लॉप बाबर आजम, महज 6 रन बनाकर हुए आउट

IANS | August 30, 2026 5:24 PM

लंदन, 30 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इंग्लैंड से मिले 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही है। कप्तान बाबर आजम का बल्ला दूसरी इनिंग में भी खामोश रहा।

दूसरा टेस्ट: अब्बास ने खोला 'पंजा', 208 रनों पर सिमटी इंग्लैंड की दूसरी पारी, पाकिस्तान के सामने 389 रनों का लक्ष्य

IANS | August 30, 2026 4:36 PM

लंदन, 30 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। मुकाबले के चौथे दिन इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 208 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 389 रनों का लक्ष्य रखा है।

काउंटी चैंपियनशिप में सरे की तरफ से खेल सकते हैं जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी

IANS | August 30, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी के मौजूदा काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन सीजन में कुछ समय के लिए इंग्लिश काउंटी टीम सरे की ओर से खेलने की संभावना है।

दलीप ट्रॉफी: ईशान किशन के चोटिल होने पर वैभव सूर्यवंशी ने संभाली ईस्ट जोन की कप्तानी

IANS | August 30, 2026 1:48 PM

बेंगलुरु, 30 अगस्त (आईएएनएस)। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में टीम की कप्तानी करने का मौका मिला। रविवार को दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ उन्होंने ईस्ट जोन के कार्यवाहक (स्टैंड-इन) कप्तान के रूप में टीम की कमान संभाली।

'मैसूर एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर जवागल श्रीनाथ वनडे क्रिकेट में भारत के सफलतम तेज गेंदबाज हैं

IANS | August 30, 2026 10:51 AM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। जवागल श्रीनाथ का नाम भारतीय क्रिकेट के उन तेज गेंदबाजों में शामिल है जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर लंबे समय तक खेला और बड़ी लोकप्रियता हासिल की। श्रीनाथ को 'मैसूर एक्सप्रेस' के नाम से भी जाना जाता है।

विमेंस एशिया कप: अट्टापट्टू-चेतना का दमदार प्रदर्शन, यूएई को 9 विकेट से रौंदकर श्रीलंका का शानदार आगाज

IANS | August 29, 2026 10:59 PM

दुबई, 29 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका ने विमेंस एशिया कप 2026 के अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। इस टीम ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 'ग्रुप-बी' के मुकाबले में यूएई को 9 रन से धूल चटाई। 3 विकेट हासिल करने वालीं श्रीलंकाई खिलाड़ी चेतना 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुनी गईं, जबकि कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने 9 बाउंड्री के साथ नाबाद 48 रन बनाए।

विमेंस डीपीएल: सुपरस्टार्स को 70 रन से रौंदकर 'फाइनल' में सुपरस्टार्स, करारी हार के बाद राइडर्स का सपना टूटा

IANS | August 29, 2026 10:43 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के खिताबी मुकाबले में जगह बना ली है। इस टीम ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 70 रन से धूल चटाई।