एमएस धोनी बर्थडे: कोलकाता, ओडिशा से पूर्व कप्तान का जन्मदिन मनाने रांची स्थित उनके घर पहुंचे फैंस

IANS | July 7, 2026 12:35 PM

रांची, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी को उनके जन्मदिन पर देश-विदेश से बधाइयां मिल रही हैं। धोनी की लोकप्रियता का आलम यह है कि उनके जन्मदिन पर उनसे मिलने और उन्हें बधाई देने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से फैंस उनके घर पहुंचे हैं।

दिल्ली हाई कोर्ट अभिषेक शर्मा के 'पर्सनैलिटी राइट्स' मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई को करेगी

IANS | July 7, 2026 12:11 PM

नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा द्वारा दाखिल पर्सनैलिटी राइट्स (व्यक्तित्व अधिकार) के प्रोटेक्शन (सुरक्षा) की मांग वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है।

उत्तर प्रदेश में जन्मे विनायक शुक्ला बने ओमान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान

IANS | July 6, 2026 10:36 PM

मस्कट, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ओमान क्रिकेट ने भारतीय मूल के विकेटकीपर-बल्लेबाज विनायक शुक्ला को पुरुष टीम का कप्तान नियुक्त किया है। टीम के उप-कप्तान रहे शुक्ला ने जतिंदर सिंह की जगह ली है, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत में हुए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान की कमान संभाली थी।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: आईसीसी की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' में मूनी, चरणी और वायट-हॉज शामिल

IANS | July 6, 2026 10:10 PM

दुबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। रिकॉर्ड सातवें आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप खिताब तक ऑस्ट्रेलिया के शानदार अभियान की झलक आईसीसी की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट' में भी देखने को मिली। चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक पांच खिलाड़ियों को इस स्टार खिलाड़ियों से सजी सर्वश्रेष्ठ एकादश में जगह मिली। इनके अलावा, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड और श्रीलंका के खिलाड़ियों ने भी पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर इस प्रतिष्ठित टीम में स्थान बनाया।

टी20 सीरीज: जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, वैभव-रिंकू को मौका, सैमसन बाहर

IANS | July 6, 2026 7:42 PM

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक बार फिर 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है। तिलक वर्मा टीम के उप-कप्तान होंगे।

यूथ वनडे: श्रीलंका के खिलाफ अन्वय द्रविड़ ने जड़े 87 रन, विशाल स्कोर के बावजूद भारत की हार

IANS | July 6, 2026 6:32 PM

हम्बनटोटा, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने भारत अंडर-19 टीम की तरफ से खेलते हुए सोमवार को श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ वनडे मैच में 87 रन बनाए। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 67 गेंदों की इस पारी में 1 छक्का और 9 चौके लगाए, लेकिन टीम मैच गंवा बैठी।

तीसरा टी20: बतौर कप्तान पहली जीत पर अय्यर की निगाहें, सीरीज में खाता खोलना भारत का मकसद

IANS | July 6, 2026 5:09 PM

नॉटिंघम, 6 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत मंगलवार को ट्रेंट ब्रिज में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज के तीसरे मैच को अपने नाम करते हुए जीत का खाता खोलने के इरादे से उतरेगा। नव नियुक्त कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में मेहमान टीम की शुरुआत बहुत खराब रही है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद उन्हें मैनचेस्टर में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

होप-ग्रीव्स की साझेदारी ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, कैरेबियाई टीम के नाम रहा एंटिगुआ टेस्ट का तीसरा दिन

IANS | July 6, 2026 9:23 AM

एंटिगुआ, 6 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट का तीसरा दिन पूरी तरह से कैरेबियाई टीम के बल्लेबाजों के नाम रहा। वेस्टइंडीज ने दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 4 विकेट खोकर 318 रन बना लिए हैं।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: खिताबी मैच में मूनी का तूफान, 'प्लेयर ऑफ द मैच' के साथ जीता 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' खिताब

IANS | July 6, 2026 12:03 AM

लंदन, 6 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी का अहम योगदान रहा। फाइनल मैच में 49 गेंदों में 10 चौकों के साथ 64 रन की पारी खेलने वाली बेथ मूनी को 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। मूनी ने इस संस्करण के 7 मुकाबलों में 47.60 की औसत के साथ 238 रन बनाए। इसके अलावा, 5 कैच भी लपके। वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे पायदान पर रहीं।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब

IANS | July 5, 2026 11:26 PM

लंदन, 5 जुलाई (आईएएनएस)। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मैच में बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड के बीच शतकीय साझेदारी का जीत में अहम योगदान रहा।