15,000 रुपए से कम के बजट में बेस्ट स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं? जानें रियलमी सी83 5जी के टॉप फीचर्स, जो बनाते हैं इसे बेस्ट ऑप्शन

15,000 रुपए से कम के बजट में बेस्ट स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं? जानें रियलमी सी83 5जी के टॉप फीचर्स, जो बनाते हैं इसे बेस्ट ऑप्शन

नई दिल्ली, 16 मार्च (आईएएनएस)। भारत में 15,000 रुपए से कम कीमत वाले स्मार्टफोन का बाजार काफी प्रतिस्पर्धी है, जहां कंपनियां बैटरी, परफॉर्मेंस, डिस्प्ले क्वालिटी और मजबूती के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती हैं।

भारत में जो लोग 15,000 रुपए से कम कीमत में बेहतर स्मार्टफोन खोज रहे हैं, उनके लिए रियलमी सी83 5जी एक शानदार विकल्प बनकर सामने आया है। यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देने पर फोकस करता है।

13,499 रुपए की शुरुआती कीमत के साथ आने वाला रियलमी सी83 5जी इस कीमत में कुछ ऐसे शानदार फीचर्स लेकर आया है जो आमतौर पर इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलते हैं। इनमें 7000 एमएएच की बड़ी बैटरी, 144एचजेड का डिस्प्ले और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर शामिल हैं।

-इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000 एमएएच की टाइटन बैटरी है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरियों में से एक मानी जाती है। बड़ी बैटरी होने से फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है, और बार-बार चार्ज करने की जरूरत कम पड़ती है।

-यह फोन 15डब्ल्यू चार्जिंग और 5डब्ल्यू रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे जरूरत पड़ने पर इससे अन्य डिवाइस या एक्सेसरीज को भी चार्ज किया जा सकता है।

-फोन में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 144 एचजेड का एडाप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। इससे स्क्रॉलिंग ज्यादा स्मूद होती है और फोन इस्तेमाल करने का अनुभव तेज और बेहतर महसूस होता है। इस कीमत के कई अन्य फोन की तुलना में यह ज्यादा स्मूद एक्सपीरियंस देता है।

-परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6एनएम आर्किटेक्चर पर आधारित है।

-इसमें ऑक्टा-कोर सीपीयू और कॉर्टेक्स-ए76 परफॉर्मेंस कोर हैं, जो 2.4 गीगाहर्ट्ज तक की स्पीड पर काम करते हैं। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, ऐप्स चलाने और हल्की गेमिंग जैसे रोजमर्रा के कामों को आसानी से संभाल सकता है।

-कंपनी का दावा है कि यह फोन चार साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।

-फोन का डिजाइन भी रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस दिया गया है, जिससे गिरने पर सुरक्षा (ड्रॉप प्रोटेक्शन) बेहतर रहती है।

-इसके अलावा इसमें आईपी64 रेटिंग भी दी गई है, जिससे फोन धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहता है।

-फोन में 5334 मिमी² का बड़ा एयरफ्लो वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इससे गेमिंग या लंबे समय तक वीडियो देखने के दौरान परफॉर्मेंस स्थिर बनी रहती है।

कुल मिलाकर, रियलमी सी83 5जी को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 15,000 रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में उपयोगकर्ताओं की सबसे जरूरी जरूरतों को पूरा कर सके। बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मजबूत डिजाइन इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक संतुलित स्मार्टफोन बनाते हैं।

13,499 रुपए की शुरुआती कीमत वाले इस फोन को ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है। यह फोन फ्लिपकार्ट, रियलमी डॉट कॉम और अन्य रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

--आईएएनएस

डीबीपी