आईएफएफएम 2026 में दिखेगा तमिल सिनेमा का दम, 'मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली' बनी ओपनिंग नाइट फिल्म

IANS | July 17, 2026 12:24 PM

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। तमिल सिनेमा लगातार अपनी दमदार कहानियों और अलग तरह के विषयों के दम पर दुनिया भर में पहचान बना रहा है। अब इसी कड़ी में निर्देशक आर. गौतम की पहली फीचर फिल्म 'मेंबर्स ऑफ द प्रॉब्लेमैटिक फैमिली' ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इस फिल्म को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 की ओपनिंग नाइट फिल्म चुना गया है।

रवि किशन : पुजारी का बेटा, जो रामलीला में बनता था लड़की, आज सुपरस्टार और लोकप्रिय सांसद भी

IANS | July 16, 2026 7:09 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। गांव की गलियों से निकलकर फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रवि किशन की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। आज वह अभिनेता होने के साथ-साथ सांसद भी हैं और हिंदी, भोजपुरी समेत कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखा चुके हैं। लेकिन उनकी इस सफलता के पीछे संघर्ष और जुनून की लंबी कहानी छिपी है। बचपन में जिस अभिनय के शौक को परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ी थी, उसी शौक ने आगे चलकर उन्हें देशभर में पहचान दिलाई।

जरीना वहाब: जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन

IANS | July 16, 2026 4:41 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री जरीना वहाब ने शुरुआती मुश्किलों के बावजूद फिल्मी दुनिया में अपनी खास जगह बनाई। एक दौर ऐसा भी था जब उन्हें अपने लुक और रंग-रूप को लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इन बातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने साबित किया कि कलाकार की असली पहचान उसका टैलेंट होता है। आज भी जरीना वहाब को फिल्म 'चितचोर' की मासूम और यादगार नायिका के रूप में याद किया जाता है।

'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी दिलचस्प होगी', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कही बड़ी बात

IANS | July 16, 2026 2:44 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाबी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मासूमियत, बेबाक अंदाज और मेहनत के दम पर उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई है। रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' से घर-घर में लोकप्रिय हुईं शहनाज अब फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हुई हैं। वह अब अपनी आने वाली फिल्म 'इश्कनामा' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने आईएएनएस से बात तरते हुए अपनी जिंदगी, प्रेम कहानी और एक कलाकार के तौर पर जिम्मेदारियों को लेकर खुलकर बात की है।

रणबीर कपूर की जमीन खरीद से खुश हैं गांववाले, बोले-'अब स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार'

IANS | July 16, 2026 1:50 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर एक बड़े रियल एस्टेट निवेश को लेकर चर्चा में है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पास जमीन खरीदने के बाद अब इस डील को लेकर स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। रणबीर कपूर के इस निवेश से गांव वालों में खुशी का माहौल है। उनका मानना है कि अभिनेता के यहां जमीन खरीदने से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।

'अक्षय खन्ना हमेशा अपने किरदार में डूबे रहते थे', तिलोत्तमा शोम ने बताया 'इक्का' की शूटिंग का अनुभव

IANS | July 16, 2026 1:07 PM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम अपनी दमदार अदाकारी और अलग तरह के किरदारों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'इक्का' में उनके काम को काफी सराहा जा रहा है। इस फिल्म में उन्होंने सनी देओल और अक्षय खन्ना जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम किया, जिसका अनुभव उन्होंने आईएएनएस संग बातचीत के दौरान साझा किया है। उन्होंने बताया कि जहां अक्षय खन्ना शूटिंग के दौरान पूरी तरह अपने किरदार में डूबे रहते थे, वहीं सनी देओल की सादगी और शांत स्वभाव ने उन्हें काफी प्रभावित किया।

अनिल कपूर की एक सलाह ने बदला अंजना सुखानी का नजरिया, इंटरव्यू में किया खुलासा

IANS | July 16, 2026 11:42 AM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों से जुड़ा एक खास किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर ने उन्हें जो सलाह दी थी, उसने उनके सोचने का नजरिया बदल दिया और वह आज भी उस सीख को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करती हैं।

13 साल का सपना हुआ सच, जब माधुरी दीक्षित से मिलीं वामिका गब्बी

IANS | July 16, 2026 10:51 AM

मुंबई, 16 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी बचपन से जिस अभिनेत्री को वह अपना आइकॉन मानती थीं, आखिरकार उनसे मिलने का उनका सपना सच हो गया। दरअसल, वामिका ने बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित से मुलाकात की, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

एक नाटक ने बदली जिंदगी : पत्रकारिता से अभिनय की ओर मुड़ीं सुरेखा सीकरी की कहानी

IANS | July 15, 2026 7:47 PM

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा, टेलीविजन और रंगमंच की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाली दिग्गज अभिनेत्री सुरेखा सीकरी को गुजरे हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन उनके निभाए किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। सख्त 'दादी सा' से लेकर संवेदनशील मां और मजबूत महिला के किरदार तक, उन्होंने हर भूमिका में जान डाल दी।

'अलायंस' में सोहेल खान की एक्स वाइफ की एंट्री पर बोले करण मैली, 'उनके सम्मान भरे रिश्ते को दिखाना था मकसद'

IANS | July 15, 2026 6:50 PM

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई, जिनमें से एक सोहेल की एक्स वाइफ सीमा सजदेह थीं। इस एंट्री को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर करण मैली ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि आखिर उन्होंने दोनों को एक साथ लाने का फैसला क्यों किया?