जब सिनेमा बना देशभक्ति की आवाज, मनोज कुमार से लेकर विक्की कौशल तक बॉलीवुड के नायकों ने यूं रचा राष्ट्रप्रेम का इतिहास
मुंबई, 25 जनवरी (आईएएनएस)। सिनेमा जगत में कई अभिनेता ऐसे हैं, जिन्होंने देशभक्ति वाली फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। इन फिल्मों ने न सिर्फ राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम, युद्ध और सैनिकों की बहादुरी को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश किया।