'हिंदू संस्कृति की सबसे बड़ी ताकत है विचारों की आजादी', जावेद अख्तर का पुराना वीडियो वायरल
मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार, लेखक और पटकथा लेखक जावेद अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह हिंदू संस्कृति, भारतीय परंपराओं और देश की लोकतांत्रिक सोच की खुलकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता और हर विचार को स्वीकार करने की क्षमता है।