परिवार से बगावत कर पकड़ी एक्टिंग की राह, पर्दे पर ही रचाया 'स्वयंवर', शोबिज से दूर अब कहां हैं 'लाली'?

IANS | April 19, 2026 11:26 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हुए जो आए, एक से बढ़कर एक शो दिए और फिर पूरी तरह से दूरी बना ली। ऐसा ही एक नाम है अभिनेत्री रतन राजपूत का। बिहार की साधारण लड़की से छोटे पर्दे की लोकप्रिय 'लाली' बनने तक का उनका सफर संघर्ष, साहस और कुछ विवादों से भरा रहा है।

शकील, सरकारी नौकरी और शायरी, जब 'सपने' से प्यार किया तो डरना क्या...

IANS | April 19, 2026 9:58 PM

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के गीत आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं। ऐसे ही सुनहरे दौर के एक बड़े गीतकार शकील बदायूंनी भी थे, जिनके गीतों में एक अलग ही मिठास और गहराई होती थी, जो सीधे दिलों तक पहुंचती थी।

बबीता : कम फिल्मों से छोड़ा बड़ा असर, हर तरह के किरदार से बनाई अलग पहचान

IANS | April 19, 2026 9:27 PM

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की अभिनेत्री बबीता का नाम उन कलाकारों में लिया जाता है, जिन्होंने कम समय में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई। उन्होंने खुद को कभी एक जैसे किरदारों तक सीमित नहीं रखा। रोमांस हो, पारिवारिक कहानी हो या कॉमेडी किरदार, बबीता हर तरह के रोल में नजर आईं। यही वजह है कि उनका छोटा सा करियर भी काफी यादगार बन गया।

'फोर्स 3' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- 'अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना है'

IANS | April 19, 2026 7:28 PM

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मों में दमदार किरदार निभाने के लिए कलाकार अक्सर खुद को पूरी तरह बदलने की कोशिश करते हैं। कभी वजन घटाना पड़ता है तो कभी बढ़ाना, ताकि किरदार असली लगे और दर्शकों को उससे जुड़ाव महसूस हो। इन दिनों बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे भी अपने ऐसे ही एक ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं। वह अपनी आने वाली फिल्म 'फोर्स 3' के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं और अपने बॉडी को किरदार के मुताबिक ढालने में लगे हुए हैं।

लंदन में छाया अमोल पराशर का शो 'बेशर्म आदमी', शानदार रिस्पॉन्स के बाद ग्लोबल टूर की तैयारी

IANS | April 19, 2026 5:24 PM

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में लाइव शो, स्टैंड-अप, या टॉक शो जैसे फॉर्मेट तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। इसमें कलाकार भी खुद को नए अंदाज में पेश करने की कोशिश करते दिखते हैं, ताकि दर्शकों से सीधा जुड़ाव बनाया जा सके। इसी कड़ी में एक्टर अमोल पराशर ने अपने अनोखे लाइव शो 'बेशर्म आदमी' के जरिए न सिर्फ भारत में, बल्कि अब विदेश में भी पहचान बनानी शुरू कर दी है।

परशुराम जयंती पर होम्बले फिल्म्स का बड़ा तोहफा, 'महावतार परशुराम' का पोस्टर और टीजर जारी

IANS | April 19, 2026 2:57 PM

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में इन दिनों पौराणिक कहानियों और बड़े स्तर पर बनने वाली फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब ऐसी फिल्मों को पसंद कर रहे हैं, जिनमें बेहतरीन कहानी, दमदार विजुअल्स और सांस्कृतिक जुड़ाव देखने को मिले। यही वजह है कि फिल्म निर्माता भी अब नए-नए सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाने की ओर ध्यान दे रहे हैं।

टैक्सी बेचकर बनाई फिल्म, प्रेम चोपड़ा को दिया ब्रेक, जब बड़े धोखे से टूट गया था सिनेमा जगत के 'सरदार' का दिल

IANS | April 18, 2026 11:24 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सिनेमा जगत में कई सितारों की जिंदगी संघर्ष और सफलता की मिसाल होती है, लेकिन कुछ कहानियां दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक और कड़वी कहानी है निर्माता सरदार सिंह सूरी की, जिन्होंने अभिनेता प्रेम चोपड़ा को पहला बड़ा ब्रेक दिया। टैक्सी ड्राइवर से फिल्म निर्माता बनने तक का उनका सफर मेहनत, जज्बे और बलिदान से भरा है। अपनी तीन टैक्सियां बेचकर उन्होंने फिल्म “ए धरती पंजाब दी” बनाई, जो सुपरहिट रही और 9 अवॉर्ड जीती। फिर भी सफलता के बाद भी उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। सरदार सिंह सूरी की यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।

1993 में आई इस फिल्म में ‘खलनायिका’ बनी थी 'आशिकी' गर्ल, सुर्खियों में था यह सीन

IANS | April 18, 2026 4:39 PM

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। 'आशिकी' फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल अक्सर सोशल मीडिया पर जिंदगी से जुड़े अपने किस्से-कहानियों को प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने साल 1993 में रिलीज फिल्म 'खलनायिका' से जुड़े 'ब्रेस्टफीडिंग' वाले सीन पर बात की। अभिनेत्री का मानना है कि वो सीन बोल्ड नहीं बल्कि स्वाभाविक था।

‘मटका किंग’ सीजन 2 में और भी शानदार होगा मेरा किरदार: विनीत कुमार सिंह

IANS | April 17, 2026 11:32 PM

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। वेब सीरीज ‘मटका किंग’ में विजय वर्मा के साथ काम कर रहे अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा है कि सीजन 2 में उनके किरदार ‘दारब अहमद वडकर’ का रोल और भी बड़ा और महत्वपूर्ण होगा।

‘तुम से तुम तक’ में हार्ट अटैक वाले सीन पर बोले शरद केलकर, ये जिंदगी का अंत नहीं, बल्कि एक चेतावनी है

IANS | April 17, 2026 10:35 PM

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता शरद केलकर जी टीवी पर प्रसारित अपने शो ‘तुम से तुम तक’ की सफलता को लेकर उत्साहित हैं। शो में आर्यवर्धन का किरदार निभा रहे केलकर ने हार्ट अटैक से जुड़े सीन पर बात की।