रोहित शेट्टी के घर फायरिंग केस में नया खुलासा, शूटर के साथ मौजूद था बिश्नोई गैंग का गुर्गा
मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग ने शहर की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच लगातार इस मामले की जांच कर रही है और हर नए खुलासे से मामला और पेचीदा होता जा रहा है। इस कड़ी में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनसे यह साफ है कि फायरिंग के पीछे एक संगठित साजिश थी।