आईना हैं अनुभव सिन्हा की फिल्में, वह बेहतरीन तरीके से पेश करते हैं कहानी: तापसी पन्नू
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’ और ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद तापसी पन्नू अब अनुभव सिन्हा के साथ आ रही फिल्म 'अस्सी' को लेकर उत्साहित हैं। तापसी ने अनुभव सिन्हा के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया।