जीवन में फैसले हमारे होते हैं या फिर किस्मत का खेल? शेखर कपूर ने उठाया बड़ा सवाल
मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। कई बार इंसान सोचता कुछ है और होता कुछ और है। ऐसे ही अनुभवों पर हाल ही में मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर ने खुलकर बात की। उन्होंने अपने जीवन के शुरुआती दौर को याद करते हुए सवाल उठाया कि क्या हमारे फैसले सच में हमारे अपने होते हैं या फिर सब कुछ किस्मत और कर्म के हिसाब से पहले से तय होता है।