'धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री में घर जैसा अपनापन दिया', प्रियंका ने अभिनेता को किया याद, अनुष्का ने भी किया पोस्ट
मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। धर्मेंद्र के निधन से पूरा हिंदी सिनेमा गहरे शोक में है। उनके जाने के बाद बॉलीवुड के बड़े सितारे भावुक होकर अपने अनुभव और यादें साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा, सोनू सूद, अनुष्का शर्मा और राजकुमार राव ने अपनी गहरी संवेदनाएं जाहिर कीं और धर्मेंद्र को याद किया।