परमाणु कार्यक्रम एआई-आधारित भविष्य को ऊर्जा करेगा प्रदान: डॉ. जितेंद्र सिंह

IANS | October 20, 2026 8:41 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत का परमाणु कार्यक्रम युद्ध के लिए नहीं बल्कि शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है और यह एआई-आधारित भविष्य को ऊर्जा प्रदान करेगा।

एप्पल इंडिया की आय वित्त वर्ष 2026 में 1 लाख करोड़ रुपए के पार, मुनाफा भी 66 प्रतिशत बढ़ा

IANS | October 20, 2026 7:46 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। एप्पल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की आय मार्च 2026 में समाप्त वित्त वर्ष में पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है। इसकी वजह देश में प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग में इजाफा होना है।

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार का दायरा बहुत बड़ा, ट्रेड डील से कारोबार में हो सकती है वृद्धि : जॉन कवुलिच

IANS | October 20, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। ट्रेड एंड इकोनॉमिक काउंसिल के अध्यक्ष जॉन कवुलिच ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार का दायरा बहुत बड़ा है और ट्रेड डील में कितना और समय लगेगा यह कहना मुश्किल है, लेकिन इससे दोनों देशों के बीच व्यापार काफी बढ़ सकता है।

हैकर समूह का एसबीआई से संबंधित गोपनीय ग्राहक जानकारी प्राप्त करने का दावा

IANS | October 20, 2026 6:38 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'सीरियसिम' नाम से सक्रिय एक अज्ञात हैकर समूह ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से संबंधित गोपनीय ग्राहक जानकारी प्राप्त करने का दावा किया है। इसमें व्यक्तिगत विवरण, ऋण आवेदन और खाता खोलने जैसे दस्तावेज शामिल हैं।

वेनेजुएला से अधिक कच्चे तेल के आयात और प्रसंस्करण पर रिलायंस के साथ बातचीत करेंगे रूबियो

IANS | October 20, 2026 6:25 PM

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका, वेनेजुएला से अधिक कच्चे तेल के आयात और जामनगर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की रिफाइनरी में इसके प्रसंस्करण को लेकर कंपनी के साथ बातचीत करेगा।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए व्यापारियों के लिए पीएम मोदी का दशहरा गिफ्ट : प्रवीण खंडेलवाल

IANS | October 20, 2026 5:48 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) का आज से लागू होना देश के कारोबारियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दशहरे का एक बड़ा उपहार है। यह बयान कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के महासचिव और चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने मंगलवार को दिया।

भारत अमेरिका का अहम आर्थिक साझेदारी, जल्द होगी ट्रेड डील: मार्को रुबियो

IANS | October 20, 2026 5:29 PM

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के स्टेट सेक्रेटरी मार्को रुबियो ने मंगलवार को भारत को यूएसए के लिए एक अहम आर्थिक साझेदार बताया और कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील जल्द होगी।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए से कुछ ही वर्षों में व्यापार दोगुना होने की उम्मीद, रोजगार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: विशेषज्ञ

IANS | October 20, 2026 5:24 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर कारोबारी जगत में सकारात्मक माहौल है। बीआरआईएसईसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन हरवंश चावला ने मंगलवार को कहा कि इस समझौते का असर भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापार पर दीर्घकाल में काफी सकारात्मक होगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इसका प्रत्यक्ष प्रभाव तुरंत दिखाई नहीं देगा और इसके नतीजे अगले छह महीने से एक वर्ष के दौरान सामने आने शुरू होंगे।

ऑनलाइन बिक्री बढ़ने के बावजूद फल-सब्जी कारोबार पर बड़ा असर नहीं, रिटेलर्स का 20 प्रतिशत ट्रेड शिफ्ट: आजादपुर मंडी के पूर्व महासचिव

IANS | October 20, 2026 5:17 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन में जहां ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का दायरा लगातार बढ़ रहा है, वहीं फल और सब्जियों के कारोबार पर इसका बहुत बड़ा असर अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है। यह बात आजादपुर मंडी के पूर्व महासचिव राजकुमार भाटिया ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कही।

ओवरसाइट बोर्ड ने मेटा की आलोचना की, कहा- चुनाव से जुड़े नियमों को लागू करने में पारदर्शिता लाना जरूरी

IANS | October 20, 2026 4:21 PM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडिपेंडेंट ओवरसाइट बोर्ड ने मंगलवार को मेटा की आलोचना करते हुए कहा कि सोशल मीडिया कंपनी को चुनाव से जुड़े नियमों को लागू करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और एकरूपता लानी चाहिए।