आरबीआई ने रिवॉल्विंग क्रेडिट नियमों पर एनबीएफसी से राय मांगी, जोखिम नियंत्रण और अनुपालन पर फोकस

IANS | August 17, 2026 4:54 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (एनबीएफसी) से प्रस्तावित रिवॉल्विंग क्रेडिट नियमों पर राय मांगी है। साथ ही, मजबूत अनुपालन, आंतरिक ऑडिट और जोखिम प्रबंधन ढांचे पर फोकस करने को कहा है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मत्स्य उत्पादक देश, वैश्विक उत्पादन में 8 प्रतिशत का योगदान: सरकार

IANS | August 17, 2026 4:34 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का मत्स्य और जलीय कृषि (फिशरीज एंड एक्वाकल्चर) क्षेत्र तेजी से देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है। सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है और वैश्विक मत्स्य उत्पादन में उसकी करीब 8 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा भारत जलीय कृषि उत्पादन में भी दुनिया में दूसरे स्थान पर है, जबकि झींगा उत्पादन और निर्यात में वैश्विक स्तर पर अग्रणी देशों में शामिल है।

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद; सेंसेक्स 78,000 के नीचे

IANS | August 17, 2026 4:02 PM

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 281.09 अंक या 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,728.16 और निफ्टी 78.35 अंक या 0.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,287.65 पर था।

सरकार ने नौसेना के लिए दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन ड्रोन लीज पर लेने के लिए 1,943 करोड़ रुपए के कॉन्ट्रैक्ट पर किए हस्ताक्षर

IANS | August 17, 2026 4:01 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि उसने भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी और खुफिया क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अमेरिका की जनरल एटॉमिक्स एरोनॉटिकल सिस्टम्स इंक. (जीए-एएसआई) के साथ दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन हाई-एल्टीट्यूड लॉन्ग-एंड्योरेंस (एचएएलई) रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) लीज पर लेने का समझौता किया है।

त्योहारों में टिकटों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट एयरलाइंस पर सख्त, कहा- नियम नहीं मानें, तो उड़ान रोक दो

IANS | August 17, 2026 3:32 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान हवाई टिकटों के दाम अचानक बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सख्त रूख अपनाते हुए कहा कि अगर एयरलाइंस नियमों का पालन नहीं कर रही हैं, तो उनकी उड़ानें रोक दी जाएं।

विझिंजम पोर्ट से खुलेगा केरल के लिए वैश्विक व्यापार का नया द्वार, मंगलवार से शुरू होंगे पूर्ण निर्यात-आयात संचालन

IANS | August 17, 2026 3:19 PM

तिरुवनंतपुरम, 17 अगस्त (आईएएनएस)। केरल का विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह, जो कि भारत का पहला गहरे पानी का कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट है, मंगलवार से एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। बंदरगाह पर पूर्ण स्तर के निर्यात-आयात (इग्जिम) संचालन औपचारिक रूप से शुरू होंगे, जिसे केरल की अर्थव्यवस्था और राज्य को एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स तथा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

ललिथा ज्वेलरी के प्रमोटर्स को सेबी से मिला समन, 58.66 करोड़ रुपए के कानूनी मामले भी लंबित: डीआरएचपी

IANS | August 17, 2026 3:09 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ललिथा ज्वेलरी मार्ट ने ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) में बताया कि कंपनी, उसकी सब्सिडियरी, प्रमोटर, डायरेक्टर और मुख्य मैनेजमेंट अधिकारी अलग-अलग ट्रिब्यूनल, अर्ध-न्यायिक अधिकारियों और अपीलीय मंचों के सामने चल रही कुछ कानूनी और रेगुलेटरी कार्यवाही में शामिल हैं।

एयर इंडिया ने ड्रग टेस्ट में फेल होने वाले दो अन्य पायलट को ड्यूटी से हटाया

IANS | August 17, 2026 2:48 PM

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में हुए हादसे के बाद शुरू किए गए बड़े स्क्रीनिंग प्रोग्राम के तहत, एयर इंडिया के दो और पायलट शुरुआती ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

सीएम भूपेंद्र पटेल सैन फ्रांसिस्को पहुंचे, 'वाइब्रेंट गुजरात 2027' से पहले निवेशकों से करेंगे मुलाकात

IANS | August 17, 2026 2:16 PM

सैन फ्रांसिस्को, 17 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सोमवार को राज्य के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने निवेश आकर्षित करने और 'वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027' में भागीदारी को मजबूत करने के मकसद से अपने विदेशी दौरे के अमेरिकी चरण की शुरुआत की।

आंध्र प्रदेश के भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से शुरू हुई वाणिज्यिक उड़ानें, विशाखापट्टनम एयरपोर्ट का व्यावसायिक अध्याय हुआ समाप्त

IANS | August 17, 2026 1:53 PM

विशाखापट्टनम, 17 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में विकसित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, भोगापुरम से सोमवार आधी रात के बाद वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं औपचारिक रूप से शुरू हो गईं। इसके साथ ही विशाखापट्टनम हवाईअड्डे (आईएनएस डेगा) के सिविल एन्क्लेव से संचालित होने वाली सभी व्यावसायिक उड़ानें नए हवाईअड्डे पर स्थानांतरित कर दी गईं और दशकों पुराना विशाखापट्टनम एयरपोर्ट वाणिज्यिक विमानन इतिहास का हिस्सा बन गया।