रुपए को सहारा देने और दीर्घकालिक विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए सरकार और आरबीआई के कदम सही दिशा में: एसोचैम

IANS | October 19, 2026 4:52 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम ने सोमवार को रुपए को समर्थन देने और निवेशकों का भरोसा मजबूत करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) तथा वित्त मंत्रालय द्वारा हाल में उठाए गए कदमों का समर्थन किया। संगठन ने कहा कि नीति निर्माता दीर्घकालिक और स्थायी विदेशी पूंजी प्रवाह को आकर्षित करने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली, सेंसेक्स 876 अंक फिसला

IANS | October 19, 2026 4:02 PM

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को मुनाफावसूली देखने को मिली। दिन के अंत में सेंसेक्स 876.37 अंक या 1.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 73,852.90 और निफ्टी 257.20 अंक या 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,888.95 पर था।

भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से होगा लागू, व्यापार और निवेश को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: वाणिज्य सचिव

IANS | October 19, 2026 3:48 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से लागू हो जाएगा, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने, नियामकीय सहयोग को तेज करने और निवेश प्रवाह बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

12 स्वीकृत परियोजनाओं और 1.64 लाख करोड़ रुपए के निवेश के साथ भारत का सेमीकंडक्टर भविष्य ले रहा आकार: अमिताभ कांत

IANS | October 19, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। नीति आयोग के पूर्व सीईओ और जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने सोमवार को कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तेजी से आकार ले रहा है। देश के छह राज्यों में 12 स्वीकृत परियोजनाओं के साथ 1.64 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता की जा चुकी है।

चीन तेजी से बदलते वैश्विक हालातों में लगातार खरीद रहा गोल्ड; रिजर्व 2,400 टन के पार

IANS | October 19, 2026 3:15 PM

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन वैश्विक स्तर पर तेजी से बदलते आर्थिक ढांचे के बीच लगातार सोना खरीद रहा है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने सितंबर में करीब 23 टन सोना खरीदा है, यह लगातार 23वां महीना था, जब सरकारी बैंक ने खरीद जारी रखी है। इससे चीन का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 2,410 टन के करीब पहुंच गया है। यह जानकारी नाइल पोस्ट के एक आर्टिकल में दी गई।

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IANS | October 19, 2026 2:43 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने सोमवार को कहा कि वह अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर देंगे।

भारत 26 अक्टूबर से पहली बार करेगा वैश्विक लीगल मेट्रोलॉजी सम्मेलन की मेजबानी, 100 से अधिक वैश्विक प्रतिनिधि होंगे शामिल

IANS | October 19, 2026 2:03 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत पहली बार 26 से 28 अक्टूबर तक नई दिल्ली में इंटरनेशनल कमेटी ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी (सीआईएमएल) की 61वीं बैठक की मेजबानी करेगा। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

यूनियन बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़ा, एनपीए घटा

IANS | October 19, 2026 2:02 PM

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकारी क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को वित्त वर्ष 27 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 5,781 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 4,425 करोड़ रुपए था।

भू-राजनीतिक तनावों के बीच निफ्टी के दिसंबर तक 25,000 तक पहुंचने की संभावना

IANS | October 19, 2026 1:08 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार का प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 50 दिसंबर 2026 तक 25,000 के स्तर तक पहुंच सकता है। हालांकि पहले यह लक्ष्य 26,000 निर्धारित किया गया था। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (एलटीसीजी) टैक्स में कटौती भर से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लगातार निवेश की वापसी सुनिश्चित नहीं होगी।

मेटा को सरकार का निर्देश, फेसबुक और इंस्टाग्राम के रिकमेंडेशन सिस्टम की करे समीक्षा

IANS | October 19, 2026 12:56 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कंटेंट रिकमेंडेशन और रैंकिंग सिस्टम की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में सोशल मीडिया एल्गोरिद्म किस तरह जानकारी को बढ़ावा देते हैं, इसे लेकर सरकार ने अपनी निगरानी और सख्त कर दी है।