बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

IANS | October 20, 2026 10:41 AM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। विशाखापत्तनम से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट बर्ड स्ट्राइक की चपेट में आ गई। हालांकि विमान ने सुरक्षित रूप से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग की और उसमें सवार सभी 148 यात्री सुरक्षित हैं।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए लागू: किसानों की सुरक्षा के साथ एमएसएमई को वैश्विक बाजारों तक बड़ी पहुंच

IANS | October 20, 2026 10:05 AM

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है। यह समझौता भारतीय एमएसएमई, किसानों और श्रम-प्रधान क्षेत्रों को न्यूजीलैंड के बाजार में व्यापक पहुंच प्रदान करेगा। साथ ही भारतीय निर्यात को 100 प्रतिशत शुल्क-मुक्त बाजार पहुंच मिलेगी, जबकि डेयरी जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह संरक्षण दिया गया है।

दशहरा के अवसर पर आज शेयर बाजार बंद, एनएसई-बीएसई में नहीं हो रहा कारोबार; जानिए एमसीएक्स का शेड्यूल

IANS | October 20, 2026 9:38 AM

मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दशहरा (विजयादशमी) के अवसर पर मंगलवार यानी 20 अक्टूबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार बंद है। इसलिए प्रमुख बेंचमार्कों- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कारोबार नहीं हो रहा। दोनों एक्सचेंजों ने अपने 2026 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर में दशहरा को पूर्ण ट्रेडिंग अवकाश के रूप में शामिल किया है। ऐसे में निवेशक आज न तो शेयर खरीद-बिक्री कर सकेंगे और न ही इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग होगी।

आईडीबीआई बैंक के प्रस्तावित अधिग्रहण के विरोध में कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान

IANS | October 19, 2026 8:23 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की यूनियन ने कनाडा स्थित फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स ग्रुप को बैंक की प्रस्तावित बिक्री के विरोध में हड़ताल करने के लिए बैंक प्रबंधन को नोटिस दिया है। यह हड़ताल बैंक की सभी शाखाओं और कार्यालयों में की जाएगी।

न्यूजीलैंड के निर्माण क्षेत्र में अब इस्तेमाल होंगी ‘मेड इन इंडिया’ जेसीबी मशीन : पीयूष गोयल

IANS | October 19, 2026 7:58 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू होने के साथ ही न्यूजीलैंड अब ‘मेड इन इंडिया’ जेसीबी मशीन से निर्माण कार्य करेगा।

एफटीए से दोनों देशों के कारोबारियों को मिलेगा नया बाजार, रोजगार के बढ़ेंगे अवसर: भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त

IANS | October 19, 2026 7:26 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा ने सोमवार को कहा कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया बाजार मिलेगा। इससे नए रोजगार के मौके भी सृजित होंगे।

एसएमएल महिंद्रा का दूसरी तिमाही में मुनाफा 43 प्रतिशत गिरकर 12 करोड़ रुपए रहा

IANS | October 19, 2026 6:41 PM

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। एसएमएल महिंद्रा लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में उसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 43 प्रतिशत घट गया। इसकी वजह मार्जिन में कमी आना है।

भारतीय शेयर बाजार में 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, चेक करें टाइमिंग

IANS | October 19, 2026 5:34 PM

मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में दीपावली के अवसर पर रखा जाने वाला विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 8 नवंबर को दोपहर 2:20 से 3:30 तक आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी दोनों एक्सचेंज की ओर से सोमवार को दी गई।

दक्षिण कोरिया की प्रमुख कॉफी चेन हॉलीज पर साइबर हमले से 27.6 लाख ग्राहकों की निजी जानकारी लीक

IANS | October 19, 2026 5:12 PM

सोल, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया की प्रमुख कॉफी चेन हॉलीज के ग्राहक डेटा को साइबर हमले के जरिए लीक कर दिया गया है। कंपनी ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उसके सदस्यता कार्यक्रम (मेंबरशिप प्रोग्राम) से जुड़ी जानकारी हैकरों के हाथ लग गई। यह हाल के महीनों में दक्षिण कोरिया की कंपनियों पर हुए साइबर हमलों की शृंखला की ताजा घटना है।

न्यूजीलैंड एफटीए से 100 प्रतिशत ड्यूटी फ्री होगा भारतीय निर्यात, एमएसएमई और किसानों के लिए बढ़ेंगे अवसर : पीयूष गोयल

IANS | October 19, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि इससे 100 प्रतिशत भारतीय निर्यात ड्यूटी फ्री हो जाएगा। साथ ही, इससे एमएसएमई, किसानों, युवाओं और श्रम प्रधान क्षेत्रों के लिए मौके बढ़ेंगे।