मिल्की मिस्ट ने आरएचपी में बीमा, खाद्य सुरक्षा, तकनीकी व्यवधान और प्रबंधन सहित कई अन्य जोखिमों का किया खुलासा

IANS | August 15, 2026 7:15 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। डेयरी उत्पाद बनाने वाली कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड ने अपने रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) में कई महत्वपूर्ण कारोबारी और परिचालन संबंधित जोखिमों का खुलासा किया है। कंपनी ने कहा है कि अपर्याप्त बीमा कवरेज, खाद्य सुरक्षा से जुड़े संभावित जोखिम, तकनीकी व्यवधान और प्रमुख प्रबंधन कर्मियों पर अत्यधिक निर्भरता भविष्य में उसके कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन और प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकती है।

डिजिटल सहयोग को नई दिशा देने के लिए भारत करेगा ब्रिक्स आईसीटी ट्रैक की मेजबानी, पुणे में 17 से 21 अगस्त तक होगा आयोजन

IANS | August 15, 2026 6:34 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत दूरसंचार विभाग (डीओटी) 17 से 21 अगस्त तक पुणे में पांच दिवसीय ब्रिक्स सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) ट्रैक की मेजबानी करने जा रहा है। संचार मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य ब्रिक्स देशों के बीच डिजिटल सहयोग को मजबूत करना तथा सुरक्षित, समावेशी और लचीले डिजिटल इकोसिस्टम के विकास को बढ़ावा देना है।

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के दबाव के बावजूद तीसरे हफ्ते भी भारतीय बाजार में एफआईआई की खरीदारी जारी

IANS | August 15, 2026 5:50 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतों में बनी हुई तेजी और उससे जुड़े बाजार दबाव के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे सप्ताह भी खरीदारी जारी रखी। शनिवार को जारी अनंतिम एक्सचेंज आंकड़ों के अनुसार, एफआईआई ने इस सप्ताह के दौरान 1,228.24 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की। हालांकि इस दौरान निफ्टी पर दबाव बना रहा और सप्ताह के अंत तक सूचकांक 24,583 के स्तर से फिसलकर 24,366 पर आ गया।

देश के युवाओं में अपार क्षमता है और यही प्रतिभाएं भविष्य के 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी: गौतम अदाणी

IANS | August 15, 2026 5:20 PM

अहमदाबाद, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कहा कि भारत की अगली पीढ़ी के निर्माता, उद्यमी और नवप्रवर्तक पहले से ही देश में मौजूद हैं। जरूरत केवल उन्हें पहचानने, उनका समर्थन करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में अपार क्षमता है और यही प्रतिभाएं भविष्य के 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में वैश्विक चिप नेतृत्व के लिए भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर दिया गया जोर: उद्योग जगत

IANS | August 15, 2026 4:57 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उद्योग विशेषज्ञों ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 80वें स्वतंत्रता दिवस भाषण में भारत द्वारा सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विस्तार करने पर जोर देना, पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण से वैश्विक नेतृत्व की ओर एक बदलाव का संकेत है।

भारत में 2.5 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप्स, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण 7 गुना और मोबाइल निर्माण 35 गुना बढ़ा: पीएम मोदी

IANS | August 15, 2026 4:06 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए भारत के भविष्य के विकास का एक व्यापक रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल मिनरल्स, ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री संसाधनों की खोज, स्टार्टअप्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और डिजिटल तकनीक आने वाले वर्षों में भारत की आर्थिक प्रगति के प्रमुख स्तंभ होंगे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को नई तकनीकों और आत्मनिर्भर संसाधनों पर तेजी से आगे बढ़ना होगा।

90 साल में सिर्फ 30 प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण हुआ, पिछले 10 वर्षों में 70 प्रतिशत कार्य पूरा कर हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | August 15, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण की शुरुआत वर्ष 1925 में हुई थी, लेकिन इसके बाद के 90 वर्षों में केवल 30 प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का ही विद्युतीकरण हो पाया। वहीं पिछले एक दशक में 70 प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर देश ने इस क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।

'सप्तधारा' से 'विकसित भारत' का रोडमैप: पीएम मोदी ने बताए 7 क्षेत्र, जहां से आएगी विकास और रोजगार की नई लहर

IANS | August 15, 2026 2:31 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के विकास का एक व्यापक खाका पेश किया। प्रधानमंत्री ने 'शक्ति की सप्तधारा' का उल्लेख करते हुए सात ऐसे प्रमुख क्षेत्रों की पहचान की, जो आने वाले वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनका कहना था कि इन क्षेत्रों में होने वाली प्रगति न केवल देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी, बल्कि करोड़ों नए रोजगार अवसर भी पैदा करेगी।

पीएम मोदी के दृष्टिकोण से भारतीय उद्योग और व्यापार जगत को मिला भरोसा: एसोचैम

IANS | August 15, 2026 1:35 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। उद्योग संगठन एसोचैम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तुत भारत के विकास संबंधी विजन ने भारतीय उद्योग और कारोबारी समुदाय के बीच नया आत्मविश्वास पैदा किया है। संगठन का मानना है कि आत्मनिर्भरता, 'वोकल फॉर लोकल', घरेलू विनिर्माण और रणनीतिक क्षमताओं को मजबूत करने पर दिया गया जोर देश की आर्थिक मजबूती और दीर्घकालिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य, फॉर्च्यून 500 में भारत की 50 कंपनियां हों: पीएम मोदी

IANS | August 15, 2026 12:34 PM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए वर्ष 2047 के लिए भारत के आर्थिक और औद्योगिक विकास का महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को ऊर्जा, विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, फार्मा और वैश्विक कारोबार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचना होगा।