भारतीय शेयर बाजार में सीमित दायरे में कारोबार; सेंसेक्स 78,000 के पार बंद
मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार के कारोबारी सत्र में सीमित दायरे में कारोबार किया। दिन के अंत में सेंसेक्स 113.61 अंक या 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,079.96 और निफ्टी 40.10 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,395.85 पर बंद हुआ।