तमिलनाडु के पेट्रोल पंप डीलरों ने बैंक खाता फ्रीज होने के विरोध में यूपीआई भुगतान बंद करने की दी चेतावनी

IANS | August 12, 2026 12:34 PM

चेन्नई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के पेट्रोल पंप संचालकों ने डिजिटल भुगतान, विशेषकर यूपीआई ट्रांजैक्शन, को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो राज्य भर के पेट्रोल पंप यूपीआई और अन्य कैशलेस भुगतान स्वीकार करना बंद कर सकते हैं। डीलरों का आरोप है कि साइबर अपराध जांच के दौरान उनके बैंक खातों को फ्रीज कर दिया जाता है, जबकि विवादित लेनदेन में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं होती।

पिछले एक दशक में टाटा संस का नेतृत्व करना एक बड़ा सम्मान और एक गहरी जिम्मेदारी रही है: एन चंद्रशेखरन

IANS | August 12, 2026 12:16 PM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा ग्रुप के साथ चार दशक पूरे कर चुके एन चंद्रशेखरन ने बुधवार को समूह के प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल को एक बड़ा सम्मान और एक गहरी जिम्मेदारी बताया। टाटा संस के चेयरमैन के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल की समाप्ति के बाद दोबारा नियुक्ति नहीं लेने का फैसला किया है। उनका वर्तमान कार्यकाल 20 फरवरी 2027 को समाप्त होगा और उन्होंने कंपनी के बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह इसके बाद चेयरमैन पद के लिए अपना नाम नहीं देंगे। यह फैसला टाटा संस की 18 अगस्त को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले सामने आया है।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एजीएम से पहले दिया इस्तीफा, पुनर्नियुक्ति के लिए नहीं करेंगे आवेदन

IANS | August 12, 2026 11:56 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा समूह में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन की शुरुआत हो गई है। एनडीटीवी प्रॉफिट के सूत्रों के हवाले से आई एक रिपोर्ट के अनुसार, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वह अपने मौजूदा कार्यकाल के अंत तक, यानी फरवरी 2027 तक चेयरमैन की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे, लेकिन पुनर्नियुक्ति के लिए आवेदन नहीं करेंगे।

वैश्विक तनावों के बीच कीमती धातुओं में रौनक बरकरार, सोना-चांदी 1.10 प्रतिशत तक उछले

IANS | August 12, 2026 11:05 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनावों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बुधवार के सत्र में कीमती धातुओं यानी सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। निवेशकों की नजर अमेरिकी महंगाई के प्रमुख आंकड़ों पर टिकी हुई है, क्योंकि इन आंकड़ों से अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की आगामी ब्याज दर नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। इसके अलावा सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है।

टाटा संस में नेतृत्व बदलाव की अटकलें तेज, एजीएम से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन. चंद्रशेखरन

IANS | August 12, 2026 10:23 AM

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा समूह के शीर्ष स्तर पर नेतृत्व को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने करीबी सहयोगियों के साथ वार्षिक आम बैठक (एजीएम) से पहले पद छोड़ने की संभावना पर चर्चा की है। यह स्थिति ऐसे समय में सामने आई है जब उनके निदेशक पद पर पुनर्नियुक्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है और समूह के भीतर कुछ अहम मुद्दों पर मतभेदों की खबरें भी सामने आ रही हैं।

वित्त मंत्री सीतारमण आज ब्रिक्स सम्मेलन के लिए जयपुर में; वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के साथ वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर होगा मंथन

IANS | August 12, 2026 10:13 AM

जयपुर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को जयपुर में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक में हिस्सा लेंगी। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित यह महत्वपूर्ण बैठक वैश्विक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से हो रही है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और भू-राजनीतिक तनाव के चलते बाजार दबाव में, सेंसेक्स-निफ्टी में 0.34 प्रतिशत तक की गिरावट

IANS | August 12, 2026 9:56 AM

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख बेंचमार्क सपाट खुले।

भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 23 प्रतिशत बढ़कर 8.11 लाख करोड़ रुपए हुआ

IANS | August 11, 2026 8:55 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का मौजूद वित्त वर्ष में अब तक (एक अप्रैल से 10 अगस्त तक) शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 8.11 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह जानकारी सरकार की ओर से मंगलवार को जारी डेटा में दी गई।

अमेरिकी अदालत के मामला खारिज किए जाने से गौतम अदाणी के खिलाफ केस बंद हुआ, कारोबार में बाधाएं भी दूर होंगी: कानूनी विशेषज्ञ

IANS | August 11, 2026 7:45 PM

अहमदाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट द्वारा आरोप खारिज करने से अब मामला पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और दुनिया भर में उनके बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों में आ रही कानूनी अड़चनें भी दूर हो गई हैं। यह जानकारी कानूनी विशेषज्ञों की ओर से मंगलवार को दी गई।

गौतम अदाणी की पहल 'वंदे भारतम्' को मिली 26,000 एंट्री में से पहले ग्रुप का हुआ चयन

IANS | August 11, 2026 7:07 PM

अहमदाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। देशभर में जमीनी स्तर पर इनोवेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के द्वारा लॉन्च की गई पहल 'वंदे भारतम्' को मिली 26,000 एंट्री में से पहले ग्रुप का चयन हो गया है।