उत्तर प्रदेश आफ्टर डार्क ब्लू के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा

IANS | August 11, 2026 6:18 PM

लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की प्रमुख घरेलू अल्कोबेव कंपनियों में से एक रेडिको खेतान लिमिटेड ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में आफ्टर डार्क ब्लू ग्रेन व्हिस्की की मजबूत वृद्धि की रफ्तार के बारे में बताया। उत्तर प्रदेश ब्रांड के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है।

गौतम अदाणी ने कठिन दौर में भरोसा बनाए रखने और साथ डटे रहने के लिए लोगों का किया धन्यवाद, भगवान और माता-पिता का आशीर्वाद भी लिया

IANS | August 11, 2026 5:32 PM

अहमदाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। गौतम अदाणी ने मंगलवार को उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जो कठिन दौर में भी उनके साथ डटे रहे और उन पर भरोसा बनाए रखा। इस दौरान उन्होंने भगवान और अपने माता-पिता का भी आशीर्वाद लिया।

सेबी ने रिटेल निवेशकों का एफएंडओ में नुकसान कम करने के लिए उठाए कदम, वित्त वर्ष 26 में 18 प्रतिशत की आई कमी : केंद्र

IANS | August 11, 2026 5:10 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में रिटेल निवेशकों के नुकसान को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं और इससे वित्त वर्ष 26 में उनका नुकसान 18 प्रतिशत कम होकर 91,685 करोड़ रुपए हो गया है। यह जानकारी मंगलवार को सरकार की ओर से संसद में दी गई।

डेयरी किसानों को केसीसी का बड़ा सहारा, 5 साल में तीन गुना बढ़े लाभार्थी; भारत का दूध उत्पादन मांग से अधिक: मंत्री

IANS | August 11, 2026 5:06 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मंगलवार को बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना के तहत संस्थागत ऋण प्राप्त करने वाले पशुपालन और डेयरी किसानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2021-22 में जहां 15.08 लाख पशुपालक किसान इस योजना से लाभान्वित हो रहे थे, वहीं 2025-26 में यह संख्या बढ़कर 50.42 लाख पहुंच गई है। इससे स्पष्ट है कि पशुपालन क्षेत्र के किसानों की औपचारिक बैंकिंग और ऋण सुविधाओं तक पहुंच तेजी से बढ़ी है।

चीनी रॉकेट लॉन्ग मार्च 7ए लॉन्च के कुछ ही सेकंड बाद विस्फोट का हुआ शिकार, संचार उपग्रह हुआ नष्ट; चीन ने शुरू की जांच

IANS | August 11, 2026 4:42 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम को सोमवार रात बड़ा झटका लगा, जब लॉन्ग मार्च 7ए रॉकेट प्रक्षेपण (लॉन्च) के कुछ ही समय बाद हवा में विस्फोट का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में वह संचार उपग्रह भी नष्ट हो गया, जिसे रॉकेट पृथ्वी की कक्षा में स्थापित करने के लिए ले जा रहा था। यह घटना चीन के अंतरिक्ष मिशनों में अपेक्षाकृत दुर्लभ विफलताओं में से एक मानी जा रही है।

फिच ने भारत की ‘बीबीबी-’ रेटिंग को बरकरार रखा, वित्त वर्ष 27 में जीडीपी वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान

IANS | August 11, 2026 4:25 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच ने मंगलवार को भारत की दीर्घकालिक जारीकर्ता डिफॉल्ट रेटिंग को ‘बीबीबी-’ पर स्थिर आउटलुक के साथ बरकरार रखा और अल्पकालिक जारीकर्ता डिफॉल्ट रेटिंग को ‘एफ3’ पर कायम रखा। यह भारत की मजबूत विकास संभावनाओं और ठोस बाह्य वित्तीय बुनियादी स्थिति को दर्शाता है।

कच्चे तेल में उछाल से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 388 अंक फिसला

IANS | August 11, 2026 3:58 PM

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 388.19 अंक या 0.49 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,154.25 और निफ्टी 112.10 अंक या 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,471.70 पर था।

भारत में जल्द शुरू हो सकता है पॉलीमर नोटों का ट्रायल, सरकार ने 10 और 20 रुपए के 2 अरब नोटों को दी मंजूरी

IANS | August 11, 2026 3:53 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में मुद्रा प्रणाली को अधिक टिकाऊ और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने 10 रुपए और 20 रुपए के पॉलीमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को संसद को दी गई जानकारी के अनुसार, सरकार ने दोनों मूल्यवर्गों में एक-एक अरब (100 करोड़) पॉलीमर नोट जारी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

कंटेनर निर्माण सहायता योजना से आयात पर घटेगी निर्भरता; सृजित होंगे 53,000 से अधिक रोजगार: सरकार

IANS | August 11, 2026 3:30 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की प्रस्तावित कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग असिस्टेंस स्कीम (सीएमएएस) देश में कंटेनर निर्माण को बढ़ावा देने, आयातित खाली कंटेनरों पर निर्भरता कम करने और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है। सरकार के अनुसार, इस योजना से 53,000 से अधिक रोजगार अवसर पैदा होने की संभावना है, साथ ही भारत के समुद्री और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को भी नई मजबूती मिलेगी।

बैंकिंग सेक्टर में एआई की क्रेडिट डिलीवरी, ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने और वित्तीय समावेशन में होगी अहम भूमिका: आरबीआई गवर्नर

IANS | August 11, 2026 2:52 PM

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर संजय गवर्नर ने मंगलवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में क्रेडिट डिलीवरी को बदलने, ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने और वित्तीय समावेशन को बढ़ाने में अहम भूमिका होगी। साथ ही, उन्होंने बैंकों से आग्रह किया जा रहा है कि वे इस टेक्नोलॉजी को जिम्मेदारी से अपनाएं और अपनी एआई यात्रा को सोच-समझकर आकार दें, न कि इसे अपने-आप विकसित होने दें।