भारत के फ्लेक्सिबल ऑफिस बाजार का आकार 2030 में 160 मिलियन वर्ग फुट तक पहुंचने की उम्मीद : रिपोर्ट

IANS | October 13, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने दुनिया के सबसे परिपक्व फ्लेक्सिबल ऑफिस बाजार के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है और 2026 में इसका आकार 100 मिलियन वर्ग फुट (एमएसएफ) का आंकड़ा पार करने और 2030 तक बढ़कर लगभग 160 मिलियन वर्ग फुट तक पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

एनपीसीआई का बड़ा ऐलान, दीपावली के बाद लागू होगा यूपीआई एमडीआर; तारीख अभी तय नहीं

IANS | October 13, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने मंगलवार को ऐलान किया कि प्रस्तावित यूपीआई एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) फ्रेमवर्क को दीपावली के बाद लागू किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए तारीख का ऐलान किया जाना बाकी है।

सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए लंबी अवधि का नजरिया जरूरी, भविष्य में चिप बनेंगी आधार : एन.चंद्रशेखरन

IANS | October 13, 2026 1:39 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। टाटा संस के चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन ने मंगलवार को कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र जैसे रणनीतिक क्षेत्र के लिए धैर्यवान पूंजी की आवश्यकता है और इसके लिए छोटी अवधि के लक्ष्यों से अधिक लंबी अवधि के नजरिए की आवश्यकता है।

एआई को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

IANS | October 13, 2026 12:57 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्चस्तरीय कार्यबल के अध्यक्ष नंदन नीलेकणि ने मंगलवार को कहा कि भारत बड़े पैमाने पर लोगों तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पहुंचाने और उसके उपयोग को व्यापक बनाने में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

एआई ने बढ़ाई लागत, जोहो कर्मचारियों को इस वर्ष सामान्य वेतन वृद्धि देना संभव नहीं: श्रीधर वेम्बू

IANS | October 13, 2026 12:16 PM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के मुख्य वैज्ञानिक और सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बु ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने बढ़ती लागत और अनिश्चित कारोबारी परिस्थितियों के कारण इस वर्ष कर्मचारियों की सामान्य वेतन वृद्धि (पे-हाइक) नहीं करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने अपने मार्केटिंग बजट में भी कटौती की है।

आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी

IANS | October 13, 2026 11:35 AM

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 'पावर टू एम्पावर' (सशक्तिकरण की शक्ति) की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज के दौर में तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही असली शक्ति हैं, लेकिन इनकी वास्तविक कीमत इस बात में है कि उनका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाता है।

होर्मुज समझौता बंद होने से 2026 में खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्थाओं में गिरावट की आशंका, क्रूड ऑयल की कीमत 95.74 डॉलर रहने का अनुमान: आईएमएफ

IANS | October 13, 2026 10:48 AM

वॉशिंगटन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि मध्य पूर्व में जारी युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद रहने के कारण 2026 में मध्य पूर्व और मध्य एशिया क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सिकुड़ सकती है। आईएमएफ की अक्टूबर 2026 वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) रिपोर्ट के अनुसार, इस क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि दर 2025 के 3.7 प्रतिशत से घटकर 2026 में -0.3 प्रतिशत रह सकती है। हालांकि 2027 में इसके दोबारा 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है।

एआई बूम ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को बांटा; कुछ देशों को बड़ा फायदा, कई अर्थव्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव: आईएमएफ

IANS | October 13, 2026 10:25 AM

वॉशिंगटन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में तेजी से बढ़ रहे निवेश और मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था दो हिस्सों में बंटती नजर आ रही है। एक ओर चिप निर्माण और एआई सप्लाई चेन से जुड़े देश तेजी से लाभ उठा रहे हैं, जबकि दूसरी ओर ऊर्जा आयात पर निर्भर और तकनीकी मूल्य शृंखला से बाहर रहने वाले देशों पर दबाव बढ़ रहा है।

आईएमएफ ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ अनुमान, वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की विकास दर के साथ सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल

IANS | October 13, 2026 9:58 AM

वॉशिंगटन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर अपना अनुमान बढ़ाते हुए कहा कि देश वित्त वर्ष 2026-27 में 7 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा।

आईटी और रियल्टी शेयरों के सहारे सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 445 अंक उछला, निफ्टी में 0.71 प्रतिशत की बढ़त

IANS | October 13, 2026 9:52 AM

मुंबई, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने सपाट शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को समर्थन मिला।