फेस्टिव सीजन की धमाकेदार शुरुआत, पहले दो दिनों में ई-कॉमर्स बिक्री 24,000 करोड़ रुपए के पार: रिपोर्ट

IANS | October 11, 2026 7:44 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में त्योहारी खरीदारी सीजन की शुरुआत जोरदार रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, देश के प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने फेस्टिव सेल के पहले दो दिनों में करीब 24,000 करोड़ रुपए की बिक्री दर्ज की है। इस दौरान ग्राहकों ने स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू उपकरणों और फैशन उत्पादों की जमकर खरीदारी की।

निफ्टी के लिए 22,800 का स्तर अहम, ब्रेकआउट मिला तो 23,300 तक दिख सकती है तेजी: एक्सपर्ट्स

IANS | October 11, 2026 7:34 PM

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को मजबूती के साथ कारोबार समाप्त किया और लगातार आठ सप्ताह की गिरावट का सिलसिला टूट गया। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा रिकवरी कितनी टिकाऊ होगी, यह आने वाले दिनों में प्रमुख तकनीकी स्तरों को पार करने पर निर्भर करेगा।

अदाणी की कच्छ कॉपर का बड़ा विस्तार प्लान, स्मेल्टिंग क्षमता दोगुनी कर 10 लाख टन करने की योजना

IANS | October 11, 2026 7:09 PM

अहमदाबाद, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की सहायक कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) ने स्थिरता, डीकार्बोनाइजेशन और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर आधारित एक महत्वाकांक्षी विकास रणनीति पेश की है। कंपनी का लक्ष्य भारत की कॉपर उत्पादन क्षमता को मजबूत करना और देश के ऊर्जा परिवर्तन (एनर्जी ट्रांजिशन) को समर्थन देना है।

सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट स्टील पॉलिसी रोडमैप, 2047 तक 604 मिलियन टन स्टील क्षमता का लक्ष्य

IANS | October 11, 2026 6:26 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। सरकार ने ड्राफ्ट नेशनल स्टील पॉलिसी 2047 जारी की है, जिसमें भारत की कच्चे स्टील (क्रूड स्टील) उत्पादन क्षमता को मौजूदा लगभग 220 मिलियन टन से बढ़ाकर 2047 तक 604 मिलियन टन करने का लक्ष्य रखा गया है।

दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IANS | October 11, 2026 6:16 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के पावर बैंक में उड़ान के दौरान अचानक आग लग गई। स्थिति को देखते हुए विमान को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ना पड़ा, जहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना में सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

नई पीढ़ी के निवेशकों के नेतृत्व में भारतीय पारिवारिक कार्यालयों ने स्टार्टअप में बढ़ाया निवेश: रिपोर्ट

IANS | October 11, 2026 5:21 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय पारिवारिक कार्यालय (फैमिली ऑफिसेज) देश के निवेश परिदृश्य में तेजी से प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, संपत्ति प्रबंधन की जिम्मेदारी नई पीढ़ी के हाथों में आने के साथ स्टार्टअप्स, इम्पैक्ट इन्वेस्टमेंट और अंतरराष्ट्रीय निवेशों में उनकी हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है।

आत्मनिर्भरता मिशन के चलते दाल उत्पादन में भारत की बड़ी छलांग; आयात में 31 प्रतिशत की आई गिरावट

IANS | October 11, 2026 4:43 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में दालों के उत्पादन में बढ़ोतरी और आत्मनिर्भरता की दिशा में उठाए गए कदमों का असर अब आयात पर भी दिखाई देने लगा है। सरकार की ओर से रविवार को जारी एक फैक्टशीट के अनुसार, 2025-26 में देश का कुल दाल उत्पादन बढ़कर 274.09 लाख टन हो गया, जो 2024-25 में 256.83 लाख टन था। 'दालों में आत्मनिर्भरता मिशन' के कारण इस अवधि में दालों का आयात भी काफी घटा है।

भारतीय रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, युवा स्नातकों के लिए 3,584 पदों पर भर्ती

IANS | October 11, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे ने स्नातक युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर प्रदान करते हुए नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी-ग्रेजुएट) के तहत 3,548 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) के तहत ये भर्तियां रेलवे संचालन और प्रशासन के विभिन्न विभागों के लिए की जाएंगी।

नवरात्रि 2025 से नवरात्रि 2026 तक 11 प्रतिशत टूटा निफ्टी, वैश्विक चुनौतियों ने बिगाड़ी बाजार की चाल

IANS | October 11, 2026 2:07 PM

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्रि 2025 से नवरात्रि 2026 के बीच भारतीय शेयर बाजार के लिए चुनौतीपूर्ण दौर रहा। मजबूत घरेलू आर्थिक वृद्धि और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के समर्थन के बावजूद वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक चुनौतियों ने बाजार की रफ्तार पर असर डाला। इस अवधि में निफ्टी इंडेक्स 11 प्रतिशत गिर गया, जबकि इसके अधिकांश घटकों ने नकारात्मक रिटर्न दर्ज किए।

अमेरिकी सरकार द्वारा पीईआरएम निलंबन से कारोबार पर नहीं पड़ेगा बड़ा असर: इंफोसिस

IANS | October 11, 2026 1:48 PM

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इंफोसिस ने कहा है कि अमेरिकी सरकार द्वारा परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन (पीईआरएम) कार्यक्रम के तहत कुछ नई और लंबित आवेदन प्रक्रियाओं पर लगाए गए निलंबन का उसके कारोबार पर कोई महत्वपूर्ण असर पड़ने की उम्मीद नहीं है।