भारतीय शेयर बाजार अन्य क्षेत्रीय बाजारों की तुलना में कर सकता है अच्छा प्रदर्शन, कॉरपोरेट आय 17 प्रतिशत तक बढ़ने की उम्मीद : रिपोर्ट

IANS | October 10, 2026 3:14 PM

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार इस साल डॉलर में 15.6 प्रतिशत गिरने के बाद भी अन्य क्षेत्रीय बाजारों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। साथ ही, अगले वित्त वर्ष में कॉरपोरेट आय में 17 प्रतिशत तक की बढ़त हो सकती है।

आरबीआई सरकारी तेल कंपनियों के लिए स्पेशल डॉलर विंडो करेगी शुरू, रुपए को मिलेगा सपोर्ट

IANS | October 10, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को ऐलान किया है कि वह सरकारी तेल कंपनियों को डॉलर की आपूर्ति के लिए एक स्पेशनल विंडो खोलेगी। इसका उद्देश्य रुपए को सपोर्ट करना है।

नेटफ्लिक्स अगले सप्ताह अपने करीब 5 प्रतिशत कर्मचारियों की कर सकती है छंटनी : रिपोर्ट

IANS | October 10, 2026 1:24 PM

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। वीडियो स्ट्रीमिंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी नेटफ्लिक्स अपने करीब 5 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। इस कदम से कंपनी में सैकड़ों नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं। यह जानकारी मामले से जुड़े सूत्रों की ओर से रिपोर्ट में दी गई।

सोना इस हफ्ते 1,200 रुपए से अधिक महंगा हुआ, चांदी 2.21 लाख के पार

IANS | October 10, 2026 9:49 AM

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। सोने इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे दाम 1,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक बढ़ गया। हालांकि, इस दौरान चांदी में मामूली तेजी दर्ज की गई।

आरबीआई ने बैंकों के लिए दैनिक सीआरआर रखने की सीमा को बढ़ाकर 99 प्रतिशत किया

IANS | October 9, 2026 8:39 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसने बैंकों के लिए नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) के रखरखाव के नियमों को सख्त कर दिया है। इसके तहत न्यूनतम दैनिक रखरखाव की आवश्यकता मौजूदा 90 प्रतिशत से बढ़ाकर निर्धारित सीआरआर का 99 प्रतिशत कर दी गई है।

सेमीकॉन 2.0 से टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए घरेलू चिप डिजाइन को मिल सकता है बढ़ावा : आईईएसए अध्यक्ष

IANS | October 9, 2026 8:15 PM

बेंगलुरु, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (आईईएसए) के अध्यक्ष और सेमी इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ अशोक चंडक ने शुक्रवार को कहा कि भारत को टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए घरेलू चिप डिजाइन क्षमताओं को मजबूत करने और छोटे एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) को ग्रोथ कैपिटल उपलब्ध कराने की जरूरत है, जिससे वे अपना कारोबार बढ़ा सकें और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

नए जीएसटी सुधारों से बढ़ेगा विश्वास, पंजीकरण को तेज बनाने से कारोबारियों की होगी मदद : इंडस्ट्री

IANS | October 9, 2026 7:56 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। नए सुधार जीएसटी व्यवस्था और कारोबारी माहौल में विश्वास बढ़ाने में बड़ा कदम है और पंजीकरण को तेज बनाने से व्यापारियों के लिए कारोबार करना आसान होगा। यह जानकारी इंडस्ट्री की ओर से शुक्रवार को दी गई।

एमएसएमई के लिए एनपीए मानदंडों की समीक्षा की जरूरत, 90 दिनों की एक समान समयसीमा सही नहीं : मुख्य आर्थिक सलाहकार नागेश्वरन

IANS | October 9, 2026 6:13 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) वी. अनंत नागेश्वरन ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) वर्गीकरण मानदंडों की समीक्षा करनी चाहिए, ताकि इन्हें इन उद्यमों की कारोबारी प्रथाओं और नकदी प्रवाह के पैटर्न के अनुरूप बनाया जा सके।

आईएमसी 2026: एआई के दम पर स्मार्टफोन की नई रेस; शाओमी, आईकू और मोटोरोला ने दिखाया अगली पीढ़ी की तकनीक का दम

IANS | October 9, 2026 5:31 PM

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2026 के दौरान स्मार्टफोन उद्योग की दिग्गज कंपनियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), अगली पीढ़ी के प्रोसेसर और फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लेकर अपनी रणनीति साझा की। शाओमी, आईकू और मोटोरोला के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि स्मार्टफोन उद्योग अब एआई-संचालित अनुभवों, बेहतर कंप्यूटिंग क्षमता और प्रीमियम कैमरा तकनीकों के नए दौर में प्रवेश कर रहा है।

अदाणी ग्रुप के शेयर करीब 3 प्रतिशत तक बढ़े, रिलायंस और बीएसई में हुई बिकवाली

IANS | October 9, 2026 5:09 PM

मुंबई, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। अदाणी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में करीब 3 प्रतिशत तक की रैली देखने को मिली है। वहीं, इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीएसई में बिकवाली हुई।