धूत ट्रांसमिशन आईपीओ: टॉप पांच ग्राहकों से 71 प्रतिशत आय, साइबर अटैक, रिलेटेड पार्टी लेनदेन समेत कई बड़े रिस्क

IANS | August 10, 2026 4:30 PM

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड का आईपीओ सोमवार से निवेशकों के लिए खुल चुका है। ऐसे में आईपीओ में आवेदन करने से पहले निवेशकों को इससे जुड़े रिस्क को अच्छे से समझ लेना चाहिए, जिसमें शीर्ष पांच ग्राहकों से 71 प्रतिशत आय, साइबर अटैक और रिलेडेट पार्टी लेनदेन जैसे बड़े रिस्क शामिल हैं।

निर्यातकों को बड़ी राहत, डीजीएफटी ने दो प्रमुख योजनाओं में फिजिकल ड्यूटी चालान जमा करने की अनिवार्यता खत्म की

IANS | August 10, 2026 4:17 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। निर्यातकों के लिए कारोबार को और आसान बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एडवांस ऑथराइजेशन (एए) और एक्सपोर्ट प्रमोशन कैपिटल गुड्स (ईपीसीजी) योजनाओं के तहत एक्सपोर्ट ऑब्लिगेशन डिस्चार्ज सर्टिफिकेट (ईओडीसी) प्राप्त करने के लिए फिजिकल ड्यूटी भुगतान चालान जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।

उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 43 अंकों की बढ़त

IANS | August 10, 2026 4:13 PM

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद सेंसेक्स और निफ्टी50 में मामूली बढ़त देखने को मिली।

भारतीय विमानन क्षेत्र में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी, 25 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य: राम मोहन नायडू

IANS | August 10, 2026 2:58 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने सोमवार को कहा कि सरकार भारतीय विमानन क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाकर 25 प्रतिशत तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत पहले ही महिला पायलटों की हिस्सेदारी के मामले में वैश्विक औसत से काफी आगे है और अब इस सफलता को विमानन क्षेत्र के अन्य विभागों तक भी विस्तार देने का लक्ष्य रखा गया है।

केंद्र का 1,847 बड़े इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स पर खर्च बढ़कर 21.97 लाख करोड़ रुपए हुआ

IANS | August 10, 2026 2:40 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का 1,847 बड़े इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स (जिन्हें अभी बनाया जा रहा है) पर पूंजीगत खर्च जून, 2026 तक 21.97 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह केंद्र सरकार द्वारा बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए निर्धारित किए गए 40.54 लाख करोड़ रुपए के कुल निवेश का 54 प्रतिशत से अधिक है। यह जानकारी केंद्र द्वारा सोमवार को जारी फैक्टशीट में दी गई।

फ्रेशर्स के लिए नौकरी के अवसर बढ़े, 75 प्रतिशत कंपनियां भर्ती के मूड में; एआई स्किल्स की मांग तेज: रिपोर्ट

IANS | August 10, 2026 2:12 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) के दौरान भारत में फ्रेशर्स के लिए रोजगार के अवसर बेहतर हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 75 प्रतिशत नियोक्ता फ्रेशर्स की भर्ती करने की योजना बना रहे हैं।

स्मार्टफोन का भविष्य होगा ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा टिकाऊ और अधिक व्यक्तिगत, रियलमी 16 सीरीज दे रही इसकी झलक

IANS | August 10, 2026 1:06 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का स्मार्टफोन बाजार तेजी से बदल रहा है। अब लोग सिर्फ कम कीमत या अधिक फीचर्स वाले फोन पर ही ध्यान नहीं देते, बल्कि वे ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में रहते हैं जो बेहतर अनुभव, लंबी बैटरी लाइफ, उन्नत कैमरा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर्स और आकर्षक डिजाइन का संतुलित मिश्रण पेश करें। खासकर युवा उपभोक्ता अब उन सुविधाओं की मांग कर रहे हैं जो पहले केवल प्रीमियम और महंगे स्मार्टफोन्स तक सीमित थीं।

त्योहारी मांग और मजबूत वैश्विक संकेतों से चमका सोना-चांदी, एक हफ्ते में सोना 8,600 रुपए और चांदी 15,000 रुपए से ज्यादा महंगी

IANS | August 10, 2026 12:38 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। त्योहारी सीजन से पहले बढ़ती खरीदारी और वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं में मजबूत खरीदारी दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ती दिखाई दी।

घरेलू निवेशकों का जलवा बरकरार, लगातार तीसरे साल 5 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा इक्विटी निवेश

IANS | August 10, 2026 12:22 PM

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) का प्रभाव लगातार मजबूत होता जा रहा है। घरेलू निवेशकों ने कैलेंडर वर्ष 2026 में 7 अगस्त तक 5.13 लाख करोड़ रुपए का शुद्ध इक्विटी निवेश किया है। इसके साथ ही यह लगातार तीसरा वर्ष बन गया है जब घरेलू संस्थागत निवेशकों का निवेश 5 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब विदेशी पूंजी प्रवाह में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

जीईएम ने बदली सार्वजनिक खरीद की तस्वीर, 10 साल में 422 करोड़ से 1.55 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा कारोबार: पीयूष गोयल

IANS | August 10, 2026 10:40 AM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने सार्वजनिक खरीद की व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने बताया कि एक दशक पहले जहां इस प्लेटफॉर्म का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) केवल 422 करोड़ रुपए था, वहीं आज यह बढ़कर 1.55 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।