भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 1.43 लाख करोड़ रुपए बढ़ा

IANS | August 9, 2026 12:41 PM

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केटकैप 1.43 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है। इसमें सबसे अधिक फायदा भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को हुआ है। इसकी वजह सबसे बड़े सरकारी बैंक की ओर से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के अच्छे नतीजे पेश करना था।

बाजार की पाठशाला: पीपीएफ, एससीएसएस और सुकन्या समृद्धि योजना में आपके लिए कौन-सी सरकारी बचत योजना रहेगी बेहतर?

IANS | August 9, 2026 7:39 AM

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। वर्तमान समय में, जब दुनिया भर में जारी भू-राजनीतिक तनावों ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को भी प्रभावित किया है, जिसके चलते आर्थिक अनिश्चितता बढ़ी है और देश-दुनिया में तेल एवं गैस की कीमतों पर भी दबाव देखने को मिला है, तो ऐसे माहौल में सरकार समर्थित बचत योजनाएं (सेविग स्कीम्स) देश के परिवारों के लिए वित्तीय नियोजन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई हैं। इन योजनाओं में अपेक्षाकृत कम जोखिम, निर्धारित ब्याज दर, अनुमानित रिटर्न और कर संबंधी लाभ मिलते हैं। हालांकि, कर लाभ संबंधित मौजूदा नियमों और शर्तों के अनुसार ही लागू होते हैं।

सरकार ने समुद्री प्रशासन को डिजिटाइज करने और नाविकों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया 'ई-समुद्र' प्लेटफॉर्म

IANS | August 8, 2026 7:59 PM

मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को समुद्री क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को गति देने और नाविकों के कल्याण को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 'ई-समुद्र' नामक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जो नाविकों, शिपिंग कंपनियों, बंदरगाहों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

IANS | August 8, 2026 7:18 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में घाटे का सामना करना पड़ा। कंपनी का समेकित शुद्ध घाटा (कंसो. नेट लॉस) सालाना आधार पर 6.4 प्रतिशत बढ़कर 248.73 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 233.73 करोड़ रुपए था।

अमेरिका का अतिरिक्त टैक्स प्रावधान, भारत के लिए चुनौती : विदेशी मामलों के एक्सपर्ट महेश सचदेव

IANS | August 8, 2026 7:14 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी सीनेट ने रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को पारित कर दिया है। मामला अब हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स यानी प्रतिनिधि सभा में पहुंचा है। वहां से पारित होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप की मुहर के साथ ही ये कानून का रूप ले लेगा। इस बिल में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर कड़े टैरिफ लगाने का प्रावधान है। क्या भारत को इससे डरने की जरूरत है और इसका कूटनीतिक संबंधों पर क्या असर पड़ेगा? इसे लेकर आईएएनएस ने विदेशी मामलों के विशेषज्ञ महेश सचदेव से बात की।

यूपीआई ट्रांजैक्शन पर उपयोगकर्ताओं से कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा, व्यापारियों के लिए भी अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे मुफ्त: सरकार

IANS | August 8, 2026 7:07 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगाए जाने की चर्चाओं के बीच शनिवार को स्पष्ट किया कि यूपीआई से भुगतान करने वाले आम नागरिकों से किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि व्यक्ति से व्यक्ति के बीच होने वाले सभी यूपीआई ट्रांजैक्शन भी पूरी तरह निःशुल्क बने रहेंगे। साथ ही, व्यापारियों के लिए भी यूपीआई के अधिकांश ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा।

वित्त वर्ष 2026 में भारत ने 20 से अधिक देशों को निर्यात किया 7,000 टन से ज्यादा मखाना, वैश्विक बाजार में बढ़ी बिहार के उत्पाद की पहचान

IANS | August 8, 2026 6:32 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 20 से अधिक देशों को 7,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मखाना और उससे बने वैल्यू-एडेड उत्पादों का निर्यात किया। सरकार ने शनिवार को कहा कि अमेरिका, मध्य पूर्व और अफ्रीकी देशों सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय मखाने की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे बिहार के किसानों और मखाना उद्योग को बड़ा लाभ मिल रहा है।

एससीआई ने 8,000 टीईयू क्षमता वाले 6 बड़े कंटेनर जहाजों के निर्माण के लिए जारी किया 720 मिलियन डॉलर का वैश्विक टेंडर

IANS | August 8, 2026 5:53 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। देश की प्रमुख सरकारी नौवहन कंपनी शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) ने अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक जहाज निर्माण टेंडर जारी किया है। कंपनी ने लगभग 720 मिलियन डॉलर (करीब 6,858 करोड़ रुपये) की लागत से छह आधुनिक कंटेनर जहाजों के निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय निविदा आमंत्रित की है। इस कदम को भारत की समुद्री परिवहन क्षमता बढ़ाने और घरेलू जहाज निर्माण उद्योग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई प्रमुख कंपनियों और उद्योग संगठनों के साथ किए रणनीतिक समझौते

IANS | August 8, 2026 5:07 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योग संगठनों और इकोसिस्टम भागीदारों के साथ कई रणनीतिक समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिनका उद्देश्य स्टार्टअप्स को वित्तीय, तकनीकी, निवेश और क्षमता निर्माण से जुड़ी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

अगले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतें और रुपए की चाल तय करेंगी कमोडिटी बाजार की दिशा: विशेषज्ञ

IANS | August 8, 2026 4:29 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कमोडिटी बाजार के लिए आने वाला सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपए की चाल बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी भू-राजनीतिक परिस्थितियों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी।