महिलाओं के नाम पर 3.69 करोड़ एमएसएमई पंजीकृत, श्रम बल भागीदारी दर 40 प्रतिशत तक पहुंची
नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में महिला उद्यमिता और रोजगार भागीदारी में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट के अनुसार, लगभग 3.69 करोड़ पंजीकृत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) महिलाओं के स्वामित्व में हैं, जो कुल पंजीकृत एमएसएमई का लगभग 38 प्रतिशत हिस्सा हैं।